- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Dacoit Shaitan Killed In Encounter In Bareilly Expert In Changing Identity
19 मुकदमे, अलग-अलग नामों से करता था अपराध; एनकाउंटर में ढेर हुआ डकैत शैतान
Iftekhar Encounter: एसएसपी ने बताया कि इफ्तेखार एक शातिर अपराधी था। इसने 12 अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर अपराध किए। पुलिस को गुमराह करने में माहिर था।
- Written By: मनोज आर्या

घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया)
Uttar Pradesh News: बरेली में पुलिस और एसओजी की टीम ने बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है। भोजापुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश शैतान उर्फ इफ्तेखार उर्फ सोल्जर ढेर हो गया। मुठभेड़ नैनीताल हाईवे स्थित बिलवा कृषि फार्म के पास हुई। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल को गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश का साथी फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक शैतान उर्फ इफ्तेखार ने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में साल 2024 में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उस पर 19 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस लंबे समय से इफ्तेखार की तलाश कर रही थी।
पुलिस पर 17 राउंड फायरिंग
गुरुवार तड़के पुलिस और एसओजी की टीम ने बिलवा कृषि फार्म के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक डकैत ने पुलिस पर 17 राउंड फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश इफ्तेखार को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस ने डकैत शैतान की बाइक, एक पिस्टल, 32 बोर के 17 कारतूस, कुछ नकदी बरामद हुई है। दो मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस मौके से सबूत जुटा रही है। एक अज्ञात बदमाश जो फरार हो गया है। उसकी तलाश में भी पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हिंदू छात्रा को मुस्लिम सहेलियों ने फंसाकर अपने भाई से करवाया रेप, योगी की पुलिस ने क्या किया?
400 करोड़ के कंटेनर कांड में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने SIT प्रमुख पर लगाए मारपीट के आरोप
कानपुर में रिटायर फौजी ने की पत्नी और बेटे की हत्या, खुद को भी दी दर्दनाक मौत
‘पत्नी का दर्जा दो वरना जान दे दूंगी’, बीजेपी नेता के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका; लगाए गंभीर आरोप
12 अलग-अलग नामों का इस्तेमाल
एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में ढेर हुआ इफ्तेखार एक शातिर अपराधी था। इसने 12 अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर अपराध किए। पुलिस को गुमराह करने और मुकदमों में फायदा उठाने के लिए अलग-अलग नामों का इस्तेमाल करता था। पुलिस रिकॉर्ड में अभी तक इसके पांच एड्रेस भी सामने आए हैं। इस पर डकैती और मर्डर के चार मुकदमों समेत सात जिलों में 19 केस दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: कानपुर में मरकस मस्जिद के पास धमाके से दहला बाजार, 8 लोग घायल, मची भगदड़! देखें VIDEO
2012 में पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार
एसएसपी के मुताबिक, 2006 में थाना फरीदपुर के पचौमी मंदिर के पुजारी की हत्या और डकैती में भी इफ्तेखार का नाम सामने आया था। साल 2012 में वह बाराबंकी से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। आठ साल बाद 2020 में गिरफ्तार किया गया। तब भी इसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस एनकाउंटर को बरेली SSP अनुराग आर्य ने लीड किया। साथ ही SOG टीम और तीन थानों की फोर्स भी शामिल थी।
Dacoit shaitan killed in encounter in bareilly expert in changing identity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMPunjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?
Feb 16, 2026 | 07:42 PMराहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला
Feb 16, 2026 | 07:38 PMमुंबई के तीन प्रमुख स्टेशनों का जल्द होगा कायापलट, एस्केलेटर और सौंदर्यीकरण की योजना
Feb 16, 2026 | 07:37 PMदुनिया भर में X ठप, एलन मस्क का प्लेटफॉर्म अचानक हुआ डाउन; न चल रहा ऐप और न खुल रही वेबसाइट
Feb 16, 2026 | 07:34 PMत्र्यंबकेश्वर भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर समाधान नहीं, जिलाधिकारी की बैठक में प्रभावितों को राहत नहीं
Feb 16, 2026 | 07:27 PM31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट
Feb 16, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














