Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का उपहार, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

यूपी विधानसभा में रोजगार का ऐलान करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार युवाओं को 10 लाख एमएसएमई इकाइयां स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता देगी। इसके जरिए 50 लाख रोजगार भी सृजित होंगे। प्रदेश में अब तक हुए निवेश से 1 करोड़ 62 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है।

  • Written By: शुभम पाठक
Updated On: Aug 15, 2024 | 06:45 PM

सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: आज देश भर में आजादी का 78वां महोत्सव मनाया जा रहा है, इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के युवाओं को उपहार दिया है। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की घोषणा करते हुए 50 लाख रोजगार देने की घोषणा की है।

आज 78वें स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के सामने ध्वजारोहण करने के बाद युवाओं के लिए सीएम योगी ने ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा प्रतिभाशाली और ऊर्जा से भरपूर हैं। इस योजना के जरिए 10 लाख युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

योगी सरकार का ऐलान

विधानसभा में रोजगार का ऐलान करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार युवाओं को 10 लाख एमएसएमई इकाइयां स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता देगी। इसके जरिए 50 लाख रोजगार भी सृजित होंगे। प्रदेश में अब तक हुए निवेश से 1 करोड़ 62 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अपनाने से 62 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ने में भी मदद मिली है। हमने 7 साल में 6.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।

सम्बंधित ख़बरें

CM Yogi In Maglev Train: दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन में बैठे CM योगी, जानिए ‘मैग्लेव’ की खासियत

अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर बड़ा अपडेट: मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग बटुकों से यौन शोषण की पुष्टि, आगे क्या?

उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच Green Hydrogen तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता, छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?

ये भी पढे़ं:-कब मिलेगा पीड़िता को न्याय? FORDA ने एक बार फिर हड़ताल शुरू करने का किया ऐलान

स्टार्ट अप फंड की हुई स्थापना

ध्वाजारोहण के दौरान सीएम योगी ने युवाओं के लिए रोजगार का ऐलान करने के साथ-साथ स्टार्ट अप फंड की स्थापना की, जिसमें युवाओं को 2 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा रहे हैं। एक मंडल एक विश्वविद्यालय की अवधारणा साकार हुई है।

वहीं सीएम योगी ने कहा कि अब हम एक जिला एक विश्वविद्यालय की स्थापना के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मेयर सुषमा खर्कवाल समेत कई मंत्री, विधायक, अधिकारी मौजूद रहे।

अर्थव्यवस्था पर बोले योगी

योगी ने कहा कि कभी बीमारू और देश के विकास में बाधक माना जाने वाला यूपी आज असीमित संभावनाओं वाला और राजस्व अधिशेष वाला राज्य है। राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में 9.2 प्रतिशत का योगदान देकर यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।

ये भी पढे़ं:-स्वतंत्रता दिवस पर एक बार फिर दिखा किसानों का आक्रोश, इन राज्यों में ट्रैक्टर मार्च निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले सात वर्षों में हमने प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने में भी सफलता हासिल की है। अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के कल्याण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हर गरीब, जरूरतमंद और वंचित को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

Cm yogis gift on independence day more than 50 lakh youth will get employment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 15, 2024 | 06:44 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Independence Day
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.