CM Yogi In Maglev Train (Source Social Media)
CM Yogi Adityanath Japan Visit: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर की यात्रा के बाद जापान यात्रा पर हैं, इस दौरान सीएम ने ऐसा अनुभव किया जो रोमांच से भरा हुआ था। दरअसल, सीएम दुनिया की सबसे तेज ‘मैग्लेव’ ट्रेन में बैठे, जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में योगी आदित्यनाथ एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर पोस्ट करते हुए योगी आदित्यनाथ लिखते हैं, “आप देख सकते हैं मैं 501 किमी/घंटा की रफ्तार से यात्रा कर रहा था।” साथ ही सीएम ने अपनी राइड के बारे में लिखते हुए आगे बताया कि जापान के यामानाशी में उन्होंने ‘मैग्लेव’ का अनुभव किया, जो आने वाली जनरेशन के लिए हाई स्पीड सिस्टम है। उन्होंने जानकारी देते हुए आगे कहा कि यह ट्रेन 500 किमी/घंटा तक की गति प्राप्त कर सकती है। यह स्वच्छ, कुशल और सटीक परिवहन के भविष्य का प्रतीक है।
You can see that I was travelling at 501 km/h. Experienced Japan’s advanced SCMAGLEV train in Yamanashi, a next-generation high-speed system that reaches speeds of up to 500 km/h and represents the future of clean, efficient and precision mobility. The ride was smooth and… pic.twitter.com/Xbp8ftEwv8 — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 26, 2026
उन्होंने आगे लिखा, “यह असाधारण गति पर भी यात्रा सुगम और उल्लेखनीय रूप से स्थिर रही, जो नवाचार और दीर्घकालिक अवसंरचना उत्कृष्टता के प्रति जापान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जब प्रौद्योगिकी इतनी तेज़ी से आगे बढ़ती है, तो भविष्य पहले से कहीं अधिक निकट प्रतीत होता है।”
यह भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर बड़ा अपडेट: मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग बटुकों से यौन शोषण की पुष्टि, आगे क्या?
दरअसल, ‘मैग्लेव’ ट्रेन का नाम नहीं बल्कि तकनीक का नाम है। इस उन्नत प्रणाली के तहत यह ट्रेन बाकी ट्रेनों की तरह पटरियों को छूती नहीं, बल्कि ऊपर तैरती हुई बिजली की रफ्तार से दौड़ती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शक्तिशाली चुंबकीय बल के सहारे पटरियों से कुछ इंच ऊपर उठी रहती है, इसी तकनीक की वजह से घर्षण (Friction) पूरी तरह से खत्म हो जाता है। जिसकी वजह से ही इसकी रफ्तार बहुत तेज होती है। इस सिस्टम की क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 600 से 700 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंचने में सक्षम है।