-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Adityanath Tough Message On Mafia Women Safety Development Delhi Speech
‘धरती के बोझ को मुक्ति मिलेगी’, UP में माफिया का विनाश और जनता का विकास; CM Yogi का कड़ा संदेश
- Written By: सौरभ शर्मा
UP के CM Yogi ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर ऐसा बयान दिया जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि यूपी अब माफिया-राज और अपराध के दिनों को पीछे छोड़ चुका है।

सीएम योगी का माफिया को कड़ा संदेश (फोटो- IANS)
CM Yogi on UP Law and Order: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने तेवरों से फिर बता दिया कि यूपी पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने साफ कर दिया कि अब प्रदेश में माफिया राज और गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं बची है। साल 2027 के पड़ाव से पहले उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि अपराध और अराजकता अब इतिहास बन चुके हैं। सीएम योगी का यह अंदाज बता रहा है कि वे सुरक्षा और विकास को लेकर कितने गंभीर हैं। उनके इस बयान ने यह साबित कर दिया है कि यूपी अब अपराधियों के खौफ से नहीं, बल्कि कानून के राज से चलता है।
मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो लोग व्यवस्था और धरती पर बोझ बन गए हैं, उन्हें मुक्ति दिलाने का काम सरकार और पुलिस कर रही है। यह उनकी जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है जो सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देती है। योगी आदित्यनाथ का कहना है कि न्याय सिर्फ होना ही नहीं चाहिए, बल्कि जनता को होता हुआ दिखना भी चाहिए। इसीलिए बरसों से लटकी न्यायिक प्रक्रिया अब तय समय में फैसले दे रही है। यह नीति अपराधियों के दिलों में दहशत और आम जनता के भीतर भरोसे का प्रतीक बन गई है।
मिट्टी में मिल गए माफिया
कभी जिस उत्तर प्रदेश की पहचान माफियाओं के डर से होती थी, आज वहां हर जिले में मेडिकल कॉलेज और नए उत्पाद बन रहे हैं। सीएम योगी ने कई बार कहा है कि माफिया जिस भाषा में समझते थे, उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया गया। जो जनता के खिलाफ खड़े हुए, उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम किया गया। यह केवल चेतावनी नहीं थी, बल्कि इसे सच करके दिखाया गया। सरकार ने माफियाओं के कब्जे से हजारों करोड़ की अवैध जमीन खाली कराई है। जिन जमीनों पर कभी अपराधियों का अंधेरा था, वहां आज गरीबों के लिए पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फंसे लाखों खरीदारों को उनके घर दिलाकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि विकास का असली मतलब लोगों को न्याय दिलाना और उनका भरोसा जीतना है।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यह भी पढ़ें: ‘हम नहीं कहते हमें पाकिस्तान को दो, बस इज्जत से जीने दो’, सुसाइड बॉम्बर पर मुफ्ती का केंद्र पर हमला
चौराहे पर होगा फैसला
सीएम योगी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर किसी ने बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया, तो उसका अंजाम चौराहे पर ही तय किया जाएगा। मिशन शक्ति के जरिए आज प्रदेश की बेटियां निडर होकर आगे बढ़ रही हैं और पुलिस में महिलाओं की भागीदारी 44 हजार तक पहुंच गई है। वहीं विकास की रफ्तार देखें तो 2017 में जहां सिर्फ डेढ़ एक्सप्रेसवे था, आज देश का 55 प्रतिशत एक्सप्रेसवे नेटवर्क अकेले यूपी में है। 2 एयरपोर्ट से बढ़कर अब 16 एयरपोर्ट काम कर रहे हैं। मेट्रो, बिजली, पानी और सुरक्षित माहौल ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। यह बदलाव बताता है कि यूपी अब डर के साये से निकलकर आत्मविश्वास के साथ तरक्की के रास्ते पर दौड़ रहा है और देश का ग्रोथ इंजन बन गया है।
Cm yogi adityanath tough message on mafia women safety development delhi speech
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














