मंत्री और विधायकों की लगी SIR फॉर्म भरवाने की ड्यूटी, सीएम योगी ने दिया टास्क

CM Yogi: सीएम योगी ने अपने मंत्रियों, पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों से कहा है कि बूथ पर लगने वाले कैंप में वह बैठकर लोगों से एसआईआर का फॉर्म भरवाएं। अपने निजी कामों को छोड़कर इसे प्राथमिकता दें।
Ministers and MLAs were assigned the duty of getting SIR forms filled, CM Yogi gave the task
मंत्रियों और विधायकों के साथ सीएम योगी। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

SIR UP: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान की गति सुस्ते होने की आंकड़े जारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरकत में आ गए। मुख्यमंत्री योगी ने सूबे में एसआईआर की गति को तेज करने के लिए अपनी मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक और पदाधिकारियों को अपने निजी काम छोड़कर एसआईआर (SIR) के काम में जुटने को कहा गया है। इनसे कहा है कि बूथ पर लगने वाले कैंप में शाम को बैठकर लोगों से एसआईआर का फॉर्म भरवाए, ताकि राज्य के सभी लोगों का मतदाता पहचान पत्र बन सके और सक्रिय रहे।

मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में एसआईआर का अभियान शुरू होने के बाद से भाजपा नेता इसे लेकर काफी सक्रिय हैं। इसके बाद भी महानगरों में एसआईआर का काम बहुत सुस्त है। जिस गति से महानगरों में यह अभियान चल रहा, उसके चलते बड़ी संख्या में महानगरों में एसआईआर से लोग छूट जाएंगे तो इसका नुकसान भाजपा को होगा, क्योंकि महानगरों में भाजपा खासी मजबूत है।

हर बूथ पर कैंप लगाने का निर्देश

इस कारण सीएम योगी ने पार्टी नेताओं और मंत्रियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये यह निर्देश दिया कि अपने सभी निजी कार्य छोड़कर एसआईआर में जुट जाएं। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें और उनके फॉर्म भरवाएं। अपने-अपने इलाके में हर बूथ पर कैंप लगाए जाएं। वहां मंत्री और विधायक शाम को बैठें और एसआईआर के पिछड़ गए कार्य में तेजी लाएं।

चुनाव आयोग ने एक सप्ताह बढ़ाया है समय

सीएम योगी ने यह भी कहा कि खासकर शहरी इलाकों में इस कार्य पर जोर दिया जाए, क्योंकि कई महानगरों में यह कार्य पिछड़ा हुआ पाया गया है। बता दें, उत्तर प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी मतदाताओं के घर पर जाकर बीएलओ उन्हें भरने के लिए गणना फॉर्म की दो प्रतियां दे रहे हैं। अब तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के फॉर्म ही भरकर बीएलओ के पास पहुंच सके हैं। दूसरी ओर इस कार्य के लिए चुनाव आयोग ने एक हफ्ते का ही समय बढ़ाया है। अब तय समय सीमा के भीतर हर मतदाता का फॉर्म भर जाए, उसके लिए योगी सरकार अब हर स्तर पर तेजी दिखा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com