- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Adityanath Targeted Akhilesh On The Bulldozer Issue
अखिलेश पर CM योगी का तंज, कहा- बुलडोजर चलाना हर किसी के बस की नहीं, दृढ़ प्रतिज्ञा चाहिए
योगी आदित्यनाथ ने समाजावादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर व्यक्ति के हाथ नहीं “फिट” हो सकते और दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने पस्त हो जाते हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(सोशल मीडिया) (डिज़ाइन फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनने पर बुलडोजर का रुख गोरखपुर की तरफ मोड़ने संबंधी बयान को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि बुलडोजर पर हर व्यक्ति के हाथ नहीं “फिट” हो सकते और दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने पस्त हो जाएंगे। आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव और उनके चाचा व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की ‘भेड़िये’ से तुलना करते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले सरकारी नौकरी के नाम पर ‘चाचा और भतीजा’ वसूली करते थे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह इस समय कुछ आदमखोर भेड़िये अलग-अलग जनपदों में उत्पात मचा रहे हैं, कमोबेश यही स्थिति वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की थी और ये लोग उस समय तबाही मचाये हुए थे। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त 1334 अवर अभियंताओं, संगणकों तथा फोरमैन कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया।
यहां पढ़ें – बहराइच में भेड़ियों ने मचाया कोहराम, कहीं ‘बदला’ तो नहीं ले रहे आदमखोर, एक के बाद एक शिकार जारी
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
अब शिफ्ट में पढ़नी होगी नमाज, सीएम योगी ने जारी किया फरमान, शिया समुदाय बोला- ऐसा कोई प्रावधान नहीं
यूपी के भाजपा विधायक का बड़ा बयान, बोले- जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोकाया भी जाएगा
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
उन्होंने कहा, ”बुलडोजर पर हर व्यक्ति के हाथ नहीं फिट हो सकते। इसके लिये दिल और दिमाग दोनों चाहिये। बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा जिसमें हो, वो ही बुलडोजर चला सकता है। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे।”
अखिलेश ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया होगा और राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश के बुलडोजरों का रूख गोरखपुर (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहनगर) की तरफ कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यादव पर तंज करते हुए कहा कि 2017 से पहले जो लोग प्रदेश में लूट-खसोट मचाये थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुलतान बनने चले हैं, वह सपना देख रहे हैं।
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड: चिकित्सकों की हड़ताल आज भी जारी, ममता सरकार के खिलाफ SC पहुंचा केंद्र
दरअसल अखिलेश को टीपू भी कहा जाता है। आदित्यनाथ ने कहा कि आपने देखा होगा कि आज से 8-10 वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था मुंगेरीलाल के हसीन सपने… वैसे ही इन लोगों की सपने देखने की आदत रही है, क्योंकि जब जनता ने उन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई गुरेज नहीं किया था। आदित्यनाथ ने अखिलेश और शिवपाल यादव की ‘भेड़िये’ से तुलना की। उन्होंने कहा, “मैं देख रहा हूं न इस समय कुछ आदमखोर भेड़िये अलग-अलग जनपदों में उत्पात मचा रहे हैं। कमोबेश यही स्थित वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की थी। ये लोग उस समय कितनी तबाही मचाये हुए थे। इनके भी वसूली के एरिया बंटे हुए थे।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Cm yogi adityanath targeted akhilesh on the bulldozer issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में वालूज उद्योगों के लिए गुंठेवारी नियमितीकरण का सुनहरा मौका, अभय योजना में मिलेगी भारी छूट
May 24, 2026 | 10:26 AMडायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत
May 24, 2026 | 10:26 AMजितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
May 24, 2026 | 10:25 AMमहंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
May 24, 2026 | 10:03 AMमहिलाओं की बल्ले-बल्ले, 1 जून से सरकारी बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त, सुवेंदु सरकार ने पूरा किया वादा
May 24, 2026 | 09:57 AMKharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
May 24, 2026 | 09:55 AMनागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
May 24, 2026 | 09:51 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














