-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Barber Mithun From Raebareli Meet Rahul Gandhi In Delhi
‘राहुल गांधी ने जीत लिया दिल’, रायबरेली के बार्बर मिथुन ने दिल्ली में कांग्रेस नेता से की मुलाकात
- Written By: Saurabh Pal
रायबरेली के लालगंज में सैलून चलाने वाले मिथुन ने दिल्ली में परिवार के साथ राहुल गांधी से मुलाकात की है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मिथुन और राहुल गांधी की जान पहचान हुई थी।

राहुल गांधी और बार्बर मिथुन (फोटो-सोशल मीडिया)
रायबरेलीः 2024 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लालगंज में एक साधारण बार्बर मिथुन को स्टार बना दिया था। अब मिथुन दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकत कर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। कांग्रेस नेता से मिथुन ने अपने परिवार के साथ मुलाकात की है। मिथुन और राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीर कैडर कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है।
5 जून को गांधी से हुई मुलाकात के बाद मिथुन काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी उन्हें देखते ही पहचान गए। मिथुन का कहना है कि मुझे तो विश्वास ही नहीं हुआ कि वह अपने घर के अंदर बुलाकर मुझसे और मेरे परिवार से इतने प्यार से मिल रहे हैं।
एक साल पहले राहुल गांधी ने मिथुन की दुकान पर कटवाए थे बाल
सम्बंधित ख़बरें
चढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
‘कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद ऐसे व्यक्ति के पास…’, जीतू पटवारी की वजह से राकेश सिंह यादव ने दिया इस्तीफा!
रायबरेली के लालगंज में स्थित मिथुन के सैलून पर राहुल गांधी 13 मई 2024 को अचानक पहुंच गए थे। यहां उन्होंने अपनी दाढ़ी ट्रिम करवाई थी। साथ ही बाल भी कटवाए थे। इस दौरान मिथुन को उन्होंने 500 रुपये दिया था। बाल कटवाने के दौरान मिथुन से हुई बातचीत का राहुल गांधी ने वीडियो भी जारी किया था।
15 मिनट के अंदर राहुल गांधी ने की मुलाकात
लालगंज बैसवारा निवासी मिथुन ने राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर बताया कि वह दिल्ली में अपने साढ़ू मनीष के पास परिवार सहित गए थे। उन्हें तो राहुल गांधी का एड्रेस पता नहीं था। मिथुन कहा कि अपने साढ़ू मनीष की मदद से राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। वहां गेट पर गार्ड से मैंने पूरी बात बताई और राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद गार्ड 15 मिनट बाद आया और परिवार के साथ मुझे अंदर ले गया।
JanNayak Rahul Gandhi with Mithun’s Daughter, Ira. Rahul met Mithun and his family today. Mithun is the barber from Raebareli whose shop Rahul had visited last year in Lok Sabha election campaign.#Accountability ✅ | #Followup ✅ pic.twitter.com/A7QxbKiyJs — Cadre Congress (@INC4IN) June 6, 2025
राहुल गांधी ने बढ़ाई मोदी-नीतीश की टेंशन! मांझी का भी ‘किला’ खतरे में, बिहार चुनाव में होगा ‘खेला’?
राहुल गांधी ने जीत लिया मेरे परिवार का दिलः मिथुन
मिथुन ने आगे बताया पहली नजर में ही राहुल गांधी ने मुझे पहचान लिया। मुझसे हालचाल पूछा और दुकान के कामकाज के बारे में चर्चा की। इस दौरान मेरी बेटी के गोद में बैठाकर चॉकलेट खिलाया। इस दौरान मेरे परिवार को उन्होंने इडली खिलाई और चाय पिलाई। इसके अलावा मिथुन ने कहा कि राहुल गांधी के सरल व्यावहार ने मेरे परिवार का दिल जीत लिया। अंत में इस वादे के साथ कांग्रेस नेता गांधी ने विदा किया कि जब वह लालगंज आएंगे तो उनकी ही दुकान दाढ़ी ट्रिम कराएंगे।
Barber mithun from raebareli meet rahul gandhi in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 04 July 2026: शनिवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
Jul 04, 2026 | 12:15 AMFig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
Jul 03, 2026 | 11:41 PMबुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
Jul 03, 2026 | 11:35 PMसीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
Jul 03, 2026 | 11:19 PMदिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
Jul 03, 2026 | 11:17 PMचढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 03, 2026 | 11:07 PMरास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 03, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM











