51,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, 19वें रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देखें मंत्रालयों की लिस्ट

51000 Government Job Appointment Letters: पीएम नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेला में वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी विभागों के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
51,000 Youths to Get Jobs: PM Modi to Distribute Appointment Letters at the 19th Rozgar Mela—See the List of Ministries
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi 19th Rozgar Mela: पीएम नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेला में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे। वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही सभा को सभा को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार पैदा करने को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप 'रोजगार मेला' एक बड़ी पहल है जिसका मकसद इस सोच को हकीकत में बदलना है। इसकी शुरुआत से अब तक देश भर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के जरिए लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

47 जगहों पर होगा आयोजित

19वां 'रोजगार मेला' पूरे देश में 47 जगहों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश भर से चुने गए ये युवा भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे। इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और अन्य विभाग शामिल हैं। पीएम मोदी अनुसार, जनवरी में आयोजित हुए 18वें रोजगार मेले में युवाओं को कौशल से जोड़ना, उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता रही है। इस पहल के माध्यम से अब तक लाखों युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं।

11 बजे होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी कल अपने एक्स हैंडल पर रोजगार मेले को लेकर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, देशभर के अपने युवा साथियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। इसी दिशा में कल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक और रोजगार मेले में शामिल होऊंगा। इसमें युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों के नियुक्ति पत्र सौंपने का सौभाग्य मिलेगा

डिजिटल इंडिया से अर्थव्यवस्था का विस्तार

इसके बारें में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और सरकार लगातार युवाओं के लिए देश के भीतर और वैश्विक स्तर पर नए अवसर पैदा करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने जिक्र किया था कि सरकार कई देशों के साथ व्यापार और आवाजाही संबंधी समझौते कर रही है, जिनसे युवा भारतीयों के लिए अनगिनत नए अवसर खुल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि 'डिजिटल इंडिया' ने एक नई अर्थव्यवस्था का विस्तार किया है, जिसके साथ भारत एनिमेशन, डिजिटल मीडिया और कई अन्य सेक्टरों में एक ग्लोबल हब के तौर पर उभर रहा है।

स्टार्टअप इकोसिस्टम में तेजी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हाल के समय में भारत ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व निवेश किया है। परिणामस्वरूप कंस्ट्रक्शन से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार बढ़ा है। पीएम के अनुसार, देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है। इस समय देश में लगभग दो लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप करीब 21 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com