- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Azam Khan Statement On Cases Says Am I A Chicken Thief Demands Z Category Security
क्या हम मुर्गियां चुराने वाले लोग है? आजम खान का तंज, बोले- 9 बार का मंत्री हूं, कद का तो लिहाज करते
Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Azam Khan ने उनके खिलाफ मुकदमों को लेकर खुलकर बोला। उन्होंने कहा कि क्या वे मुर्गियां चुराने और शराब की दुकान से 13000 रुपये लूटने का काम करेंगे।
- Written By: सौरभ शर्मा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Samajwadi Party Leader Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वे मुर्गियां चुराने या शराब की दुकान लूटने वाले लोग हैं? टाइम्स ऑफ इंडिया से एक बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार को उनके कद का लिहाज करना चाहिए था। इस दौरान उन्होंने वाई-कैटेगरी की सुरक्षा ठुकराने और जेड-कैटेगरी की मांग करने की बात भी दोहराई, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
आजम खान ने अपनी सुरक्षा में कटौती पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे जेड-कैटेगरी की सिक्योरिटी से कम पर राजी नहीं होंगे। उन्होंने याद दिलाया कि राष्ट्रपति शासन के दौरान भी कांग्रेस द्वारा नियुक्त राज्यपाल मोतीलाल वोरा ने उन्हें जेड-कैटेगरी की सुरक्षा दी थी। जब सपा सत्ता में थी तब भी उन्हें यही सुरक्षा मिली हुई थी। लेकिन अब, उनकी सुरक्षा घटाकर वाई-कैटेगरी कर दी गई है, जिसकी कोई लिखित सूचना भी नहीं दी गई।
‘मुझे शर्म आ रही, गुस्सा नहीं’
बीजेपी शासन के दौरान अपने और अपने परिवार पर दर्ज 300 से अधिक मामलों पर आजम खान का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा, “मुझे शर्म आ रही है, गुस्सा नहीं।” उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक करियर का जिक्र करते हुए कहा, “उन्हें (उत्तर प्रदेश सरकार को) मेरे कद का लिहाज करना चाहिए था, मैं नौ बार मंत्री, दस बार विधायक और एक बार सांसद रह चुका हूं।” उन्होंने मामलों की प्रकृति पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या हम मुर्गियां चुराने वाले या शराब की दुकान से 13000 रुपये लूटने वाले लोग हैं? अगर उन्हें मुझे फंसाना ही था, तो वे मेरे दर्जे के हिसाब से कुछ चुन सकते थे।” उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके परिवार के आर्म्स लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
DIG ऑफिस पहुंची थीं सपा सांसद इकरा हसन, तभी पुलिस ने हिरासत में लिया; आखिर क्या है पूरा मामला?
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
यह भी पढ़ें: धमाके से दहला पाकिस्तान! आर्मी कैंप पर सुसाइड अटैक की कोशिश, 4 आतंकी ढेर; 2 दिन में 88 मारे गए
अखिलेश से उम्मीदें और बिहार पर टिप्पणी
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ अपने रिश्तों पर भी आजम खान ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “जिनके बीच मजबूत रिश्ता होता है, उनकी भी कुछ उम्मीदें होती हैं। शायद मेरी भी कुछ ज्यादा ही थीं, या शायद दूसरों की भी।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीजों को पहले ही साफ कर देना चाहिए था, “ताकि राई के दाने से शुरू हुई बात पहाड़ न बन जाए।” बिहार विधानसभा चुनावों पर उन्होंने कहा कि लोगों को शांति और प्रेम से शुरुआत करनी चाहिए, क्योंकि अब ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा बीजेपी की तारीफ पर उन्होंने कहा, “उनके पास अपने कारण होंगे। उन्हें ही स्पष्टीकरण देना चाहिए।”
Azam khan statement on cases says am i a chicken thief demands z category security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














