- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha First Anniversary On
अयोध्या : आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, मंदिर में हो रहा भव्य आयोजन, पितांबरी धारण करेंगे ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’
आज अयोध्या के भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आज एक साल पूरा होने को जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से मंदिर की पहली वर्षगांठ का बेहद भव्य तरीके से मनाने की तैयारी रखी गई है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ
अयोध्या : जहां आज अयोध्या के भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आज एक साल पूरा होने को जा रहा है। वहीं हिन्दू तिथि के मुताबिक राम मंदिर को एक साल आज यानी 11 जनवरी को पूरा होगा। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से मंदिर की पहली वर्षगांठ का बेहद भव्य तरीके से मनाने की तैयारी रखी गई है। आज के इस पावन दिन पर भगवान रामलला को पीतांबर वस्त्र धारण कराए जाने वाले हैं। जिनकी बुनाई और कढ़ाई सोने और चांदी के तारों से हुई है।
जानकारी दें कि, अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के समारोह की तैयारियां जोरों पर हुई हैं। वहीं यह यह समारोह आज 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होगा जिसमें आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा। बीते साल इस ऐतिहासिक समारोह में आम लोग शामिल नहीं हो पाए थे।
11 जनवरी को क्यों प्राण प्रतिष्ठा
बता दें कि, अयोध्या में भगवान राम मंदिर के उद्घाटन बीते साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से हुआ था। वहीं हिन्दू तिथि के मुताबिक जिस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी उस दिन पौष शुक्ल की द्वादशी तिथि थी। इस साल 2025 में पौष शुक्ल की द्वादशी 11 जनवरी यानी शनिवार की पड़ रही है। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा की वार्षिक वर्षगांठ इस दिन मनाई जाएगी। आज से शुरु हो रहे इस उत्सव को वार्षिक द्वादशी भी कहा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पानी पर दौड़ेगी मेट्रो! देश के 18 शहरों के लिए मोदी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, ये शहर हैं शामिल
राम जी की बुआ कौन थीं? जानिए वो रहस्य जो रामायण में नहीं लिखा, लेकिन कहानियों में छुपा है
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, राहत बचाव कार्य जारी
अयोध्या में रामलला का तिलक करने आए सूर्यदेव…कुछ इस तरह मना श्रीराम जन्मोत्सव, देखें दिव्य VIDEO
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और राम लला का अभिषेक करेंगे। बयान में कहा गया था कि, ‘‘राम लला प्रतिष्ठा द्वादशी के प्रथम दिन पितांबरी धारण करेंगे जिसे दिल्ली में तैयार किया जा रहा है। इसकी बुनाई और एंब्रायडरी सोने और चांदी के धागों से की जा रही है। यह 10 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी जिसे 11 जनवरी को राम लला पहनेंगे और 11 जनवरी को दर्शन देंगे।”
सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा राम लला का अभिषेक
आज यह समारोह राम लला के अभिषेक के साथ प्रारंभ होगा। राम लला के अभिषेक और पूजा की प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। प्राण प्रतिष्ठा में जिस प्रकार अभिषेक किया गया था, उसी तरह, प्रतिष्ठा द्वादशी को राम लला का पंचामृत, सरयू नदी के जल आदि से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक पूजा के बाद दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर राम लला की आरती उतारी जाएगी।
आम लोग होंगे शामिल
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार अंगद टीला स्थल पर एक ‘जर्मन हैंगर टेंट’ लगाया गया है, जिसमें 5,000 लोगों तक की मेजबानी की जा सकती है। आम लोगों को भव्य कार्यक्रमों को देखने का अवसर मिलेगा, जिसमें मंडप और यज्ञशाला में प्रतिदिन आयोजित होने वाले शास्त्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शन, अनुष्ठान और राम कथा प्रवचन शामिल हैं। इस बाबत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि , “ट्रस्ट ने आम लोगों को आमंत्रित करने का फैसला किया है जो पिछले साल अभिषेक समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। उन्हें अंगद टीला में तीनों दिनों के कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।”
UP की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं ट्रस्ट ने यह भी कहा था कि 110 VIP सहित मेहमानों को निमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं। इनमें से कई लोग 22 जनवरी, 2024 को मूल प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। राय ने कहा, “पिछले साल शामिल नहीं हो पाने वालों को इस साल वर्षगांठ समारोह में शामिल किया जाएगा।”
आज दोपहर दो बजे से राम कथा
वहीं दैनिक कार्यक्रम में आज दोपहर दो बजे से राम कथा के सत्र से शुरू होगा, उसके बाद रामचरितमानस (मानस प्रवचन) पर प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होने हैं। प्रत्येक सुबह प्रसाद वितरण की योजना बनाई गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपस्थित लोग भक्ति और आध्यात्मिक अनुभव का आनंद लें। मंदिर ट्रस्ट के मीडिया सेंटर के अनुसार, यज्ञ स्थल पर सजावट और उत्सव की तैयारियाँ भव्य हुई हैं। मंडप और यज्ञशाला इन उत्सवों के प्रमुख स्थल होंगे।
वहीं आम लोगों के लिए राम मंदिर समारोह का हिस्सा बनने का यह एक दुर्लभ अवसर है। इससे पहले, पांच जनवरी को एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी को यहां मंदिर में राम लला का अभिषेक करेंगे। राय ने पहले कहा था कि 11 जनवरी को अयोध्या धाम में नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्रतिमा की स्थापना का एक साल पूरा हो रहा है। ट्रस्ट ने पहले ही देश भर के संतों और भक्तों को निमंत्रण भेज दिया है। अयोध्या मंदिर में 22 जनवरी, 2024 को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई जानी-मानी हस्तियां इस समारोह में शामिल हुई थीं।
Ayodhya ram mandir pran pratishtha first anniversary on january11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
May 26, 2026 | 10:51 AMन शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
May 26, 2026 | 10:49 AMकोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
May 26, 2026 | 10:49 AMQuad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
May 26, 2026 | 10:47 AMसंभाजीनगर में जिप की नई इमारत का काम अंतिम दौर में; सौर ऊर्जा से चलेगी बिल्डिंग, महावितरण को मिलेगी जमीन
May 26, 2026 | 10:45 AMGadchiroli में शादी से लौट रही बोलेरो पलटी, महिला की मौत; गर्भवती व 5 बच्चों समेत 16 घायल
May 26, 2026 | 10:43 AMप्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
May 26, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














