- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya Hanumangarhi Mahant Mahesh Yogi Ashram Fire Breaks Out Know Details
हनुमानगढ़ी के महंत महेश योगी को जिंदा जलाने की कोशिश…आधी रात किसी तरह बचाई जान, जानें पूरा मामला
Mahesh Yogi Ashram Fire: 4 दिसंबर की आधी रात संत महेशदास के आश्रम में कुछ लोग आग लगाकर भाग गए। महंत का आरोप है कि धार्मिक संस्थान के आंतरिक विवाद के चलते कुछ लोगों ने उनको जान से मारने की कोशिश की।
- Written By: अर्पित शुक्ला

हनुमानगढ़ी के महंत महेश योगी को जिंदा जलाने की कोशिश...आधी रात किसी तरह बचाई जान, जानें पूरा मामला
Ayodhya News: हनुमानगढ़ी पीठ से जुड़े संत महेशदास उर्फ स्वामी महेश योगी के गोविंदगढ़ स्थित आश्रम में आधी रात आग किसने लगाई? कौन ऐसा है जो संत महेशदास को नुकसान पहुँचाना चाहता है? रामनगरी में रहने वालों के मन में पिछले 24 घंटे से यही सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी, कॉल डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सकी है।
यह पूरी घटना 4 दिसंबर की देर रात हुई। लगभग 2:45 बजे आश्रम में अचानक आग भड़क उठी। अज्ञात लोगों ने पीछे की खिड़की काटी और वहां आग लगा दी। महंत महेश योगी ने बताया कि आग के आसपास पेट्रोल जैसी तेज गंध महसूस हो रही थी। घटना के समय वह आश्रम के एक हिस्से में अकेले सो रहे थे, जबकि उनके शिष्य दूसरे कमरे में थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कटी हुई ग्रिल और पेट्रोल जैसी गंध के निशान पाए।
गहरी नींद में थे संत, किसी तरह बचाई जान
महेश योगी ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है। महंत के अनुसार, घटना के वक्त वह गहरी नींद में थे। जब आग की गर्मी उनके बिस्तर तक पहुंची तो उनकी नींद खुली। उन्होंने कमरे में धुआं और आग की लपटें देखीं और तुरंत बाहर निकलकर शोर मचाया। आवाज सुनकर शिष्य दौड़कर आए और पानी व बालू डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बिस्तर और कमरे का बाकी सामान पूरी तरह जल गया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
इफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
फतेहपुर के मकान में बड़ा ब्लास्ट! गैस लीक होने से लगी आग, 9 लोग बुरी तरह झुलसे
यह भी पढ़ें- हॉल्टिंग चार्ज इतना कम कि नाश्ता भी मुश्किल! एसटी कर्मचारियों का टूट रहा सब्र, बढ़ोतरी की मांग तेज
आंतरिक विवाद के कारण मुझे मारने की कोशिश: महंत
महंत महेश योगी ने आरोप लगाया कि धार्मिक संस्था के आंतरिक विवाद की वजह से उन्हें मारने की साजिश रची गई। उन्होंने पुलिस के सामने कुछ लोगों के नाम भी बताए। उनका कहना है कि ये वही लोग हैं जिन्होंने पहले भी उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस ने उनका बयान दर्ज कर लिया है और आगे जांच जारी है।
Ayodhya hanumangarhi mahant mahesh yogi ashram fire breaks out know details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PMपत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
May 18, 2026 | 01:36 PMयवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMFirst Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
May 18, 2026 | 01:28 PMपरीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
May 18, 2026 | 01:24 PMमुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
May 18, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














