-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Anupriya And Ashish Direct Attack On Yogi Government And Up Stf
नए साल पर योगी की कुंडली खराब! ‘दम है तो सीने पर मारो गोली…पैर पर मारते हैं’, लखनऊ में बरसे आशीष व अनुप्रिया
- Written By: Saurabh Pal
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की नए वर्ष में ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कुंडली खराब है। यह भविष्यवाणी काफी हद तक सच साबित हो रही है। अपना दल (एस) के कार्यकारी...

अनुप्रिया, आशीष, सीएम योगी (फोटो- नवभारत डिजाइन)
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की नए वर्ष में ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कुंडली खराब है। यह भविष्यवाणी काफी हद तक सच साबित हो रही है। अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में प्रविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और सीएम योगी आदित्यानाथ के बीच सियासी जंग जारी है। अशीष पटेल ने योगी आदित्यनाथ का नाम तो नहीं ले रहे हैं, लेकिन यूपी STF के कंधे पर बंदूक रख कर सीएम पर निशाना साध रहे हैं।
लखनऊ में आज अपना दल (एस) का वार्षिक अधिवेशन था। इस अधिवेशन में अपना दल एस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थी। इस दौरान अपने संबोधन में आशीष पटेल ने यूपी एसटीएफ पर जमकर सियासी बम फोड़े। वहीं उनका साथ जमकर अनुप्रिया पटेल ने भी दिया।
‘थप्पड़ खाकर चुप रहने वाला नहीं हूं’
आशीष पटेल ने एक बार फिर अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं थप्पड़ खाकर चुप रहने वाला नहीं हूं, मैं ईंट का जवाब पत्थर से देने वाला हूं। आशीष पटेल अपने तकनीकी शिक्षा विभाग में लेक्चरर्स की पदोन्नति में अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे हैं। आशीष के बाद उनकी पत्नी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बिना नाम लिए योगी सरकार पर निशाना साधा। हालांकि, इन सबके बीच दोनों नेताओं ने साफ किया कि अपना दल (एस) का गठबंधन एनडीए के साथ आगे भी बना रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
आगरा में नकली डेयरी कारोबार पर FSDA का बड़ा एक्शन; पनीर-दूध-घी की यूनिट पर छापा, भारी मात्रा में सामग्री नष्ट
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
साली खोद रही जीजा की सियासी जड़
इस पूरे विवाद की जड़ में आशीष पटेल की साली व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल की भूमिका है। पल्लवी ने तकनीकी शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्षों की नियुक्तियों में अनियमितताओं का आरोप लगाया। इसके साथ घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की। इतना ही नहीं इस मुद्दे को उन्होंने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उठाया था।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सरदार पटेल का बेटा हूंः आशीष पटेल
मंत्री आशीष पटेल ने लखनऊ में कहा कि 29 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। मेरी चार सर्जरी हुई। अब हमें पार्टी के काम में जुट जाना है। पिछले कुछ दिनों से मैं ज्यादा खबरों में हूं, पूरी ताकत लगाकर मेरा सकारात्मक हिस्सा छुपाया जाता है, नकारात्मक दिखाया जाता है। अब लड़ना है या डरना है, मैं सरदार पटेल का बेटा हूं, लडूंगा…अब डरूंगा नहीं।
साली पल्लवी को आशीष ने बताया धरना मास्टर
इसके आगे मंत्री पटेल ने कहा मेरी मेरी पत्नी (केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल) की संपत्ति की सीबाई से जांच करा लें। वहीं उन्होंने साली पल्लवी पटेल पर तंज कसते हुए कहा कि एक धरना मास्टर हैं, जिसे प्रयोजित तरीके से धरने पर बैठा दिया जाता है। एसटीएफ के किस अधिकारी ने दो लोगों को धरने पर बैठाने के लिए भेजा है पता कर लें, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। स्पेशल टास्क फोर्स वाले पैर पर गोली मारते हैं, हिम्मत है तो सीने पर गोली मारो।’
‘डरेंगे, ना झुकेंगे’ पति के समर्थन में अनुप्रिया पटेल
वहीं इस सियासी जंग में अनुप्रिया पटेल ने भी एंट्री मारते हुए कहा कि आपके नेता (आशीष पटेल) ने आपके बीच कुछ बातें साझा की, उनके मन में कुछ पीड़ा थी, इसलिए उन्होंने अपनी बात रखी है। अपना दल (एस) के किसी भी कार्यकर्ता या नेता की प्रतिष्ठा पर आंच आएगी तो हम कतई समझौता नहीं करने वाले, हमें जवाब देना आता है। अपना दल के खिलाफ जो षडयंत्र चल रहे हैं, वो कहां, किसके इशारे पर चल रहे हैं, हमारा एक-एक कार्यकर्ता जानता है। उन्होंने आगे कहा कि जब हम पिछड़ों के हक मारने पर सवाल करते हैं तो किसी ना किसी के पेट में दर्द जरूर होता है, लेकिन हम ना किसी से डरेंगे, ना झुकेंगे, ना पीछे हटेंगे। कोई कितना भी क्यों ना डराए, संगठन की ताकत से उन्हें जवाब दें। ये सारे षड्यंत्रकारी एक कोने में हो जाएंगे।
एसटीएफ से जान को खतरा बताया
इससे पहले न्यूज एजेंसी से बातचीत में मंत्री आशीष पटेल ने कहा था कि अगर एक सरकार मंत्री यूपी एसटीएफ से अपनी जान का खतरा बता रहा है तो इसका कोई तो आधार जरूर होगा। उन्होंने विभागीय प्रमोशन को लेकर कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री कार्यालय सहित सभी स्तरों पर चर्चा हुई थी। इसके बावजूद भी सिर्फ मुझपर आरोप लग रहे हैं।
Anupriya and ashish direct attack on yogi government and up stf
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














