-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Aligarh Ganga River Drowning Kalash Visarjan Two Youths Drowned
अलीगढ़ में कलश विसर्जन के दौरान गंगा में डूबे तीन दोस्त, दो की दर्दनाक मौत; Sankara Ganga Ghat पर हुआ हादसा
- Written By: वंदना शर्मा
Sankara Ganga Ghat Incident: अलीगढ़ में 300 श्रद्धालुओं के साथ संकरा गंगा घाट पहुंचे तीन दोस्तों में से दो की नदी मे डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों शवों को बाहर निकाला।

नदी में डूबते हुए लोग (सोर्स सोशल मीडिया)
Sankara Ganga Ghat Incident: अलीगढ़ में 300 श्रद्धालुओं के साथ संकरा गंगा घाट पहुंचे तीन दोस्तों में से दो की नदी मे डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों शवों को बाहर निकाला। स्थानीय गोताखोरों ने करीब चालीस मिनट की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।
परिजनों के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम शवों को सौंप दिए है। घटना से मृतकों के स्वजनों मे खलबली मच गई है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। श्रद्धालुओं ने एक युवक को सकुशल बचा लिया, जबकि दो युवक गंगा की तेज धारा में बह गए। अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव आलमपुर कठैरा निवासी निरंजन के घर आयोजित भागवत पुराण कथा का मंगलवार को समापन हुआ था।
गंगा घाट पर बड़ा हादसा, तीन युवक डूबे
कथा के समापन पर कलश विसर्जन के लिए स्वजन, रिश्तेदार और अन्य ग्रामीण संकरा गंगा घाट पहुंचे थे। बताते है कि लगभग तीन ट्रैक्टरों और कुछ बाइकों के जरिए लगभग 300 लोग कलश विसर्जन मे शामिल होने जुनवाई थाना क्षेत्र के संकरा घाट पर आए थे। इसी दौरान अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ही गांव गैरोला के निवासी प्रवीन कुमार पुत्र लेखराज, मडराक थाना क्षेत्र के भरतऊआ निवासी श्यामू पुत्र उदयवीर, तथा एटा के फगरौल गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह, एक बाइक पर सवार होकर कलश विसर्जन में शामिल होने पहुंचे थे।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, मथुरा में 21 पौधों का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
मथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल
मथुरा में गौशाला पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, चौकीदार को बंधक बनाकर 10-12 गोवंश लेकर हुए फरार
स्नान के बीच गहराई ने निगले दो युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब अधिकांश श्रद्धालु कलश विसर्जन मे व्यस्त थे। तब तीन युवा गंगा स्नान करने लगे। स्नान करते समय वह गहरे पानी मे पहुंच गए। युवकों को डूबता देख वहां पहले से स्नान कर रहे लोगों ने तुरंत बचाने का प्रयास किया।
एक युवक बचा, तेज धारा में बहे दो युवकों की मौत
श्रद्धालुओं ने कपड़ा फेंक कर अंकित कुमार को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रवीण और श्यामू तेज धारा के साथ बह गए। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पहुंच गए। गोताखोरों ने करीब 40 मिनट का गंगा में तलाश अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सीएचसी जुनावई ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मानसिक रूप से बीमार किशोरी को बनाया शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि सकरा गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हुई है। मृतकों के स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिए गए।
Aligarh ganga river drowning kalash visarjan two youths drowned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
Jul 24, 2026 | 03:25 PMनासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
Jul 24, 2026 | 03:14 PMIFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
Jul 24, 2026 | 03:14 PMकैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
Jul 24, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














