-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura »
- Mathura Ek Vriksh Maa Ke Naam Campaign Planted Environmental Conservation
‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, मथुरा में 21 पौधों का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Mathura News सीएम योगी आदित्यनाथ के 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान के तहत समाजसेवी विजय बंसल, वंदना बंसल और वरिष्ठ पत्रकार मोहन श्याम शर्मा एडवोकेट ने 21 पौधों लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

समाजसेवियों ने लगाए 21 पौधे (सोर्स- फोटो नवभारत)
Mathura Tree Plantation Drive: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान को गति देते हुए मिडलैंड कॉलोनी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विजय बंसल, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष वंदना बंसल तथा वरिष्ठ पत्रकार मोहन श्याम शर्मा एडवोकेट ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर 21 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
घनी छायादार और सुगंधित पौधों का रोपण
कार्यक्रम के दौरान फलदार, फूलदार, घनी छाया देने वाले तथा सुगंधित पौधों का रोपण किया गया। आयोजकों ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को हराभरा ही नहीं बनाते, बल्कि शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर वायु प्रदूषण को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तेजी से बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।
मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक प्रेरणादायी प्रयास
समाजसेवी विजय बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किया गया “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक प्रेरणादायी प्रयास है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़कर पौधारोपण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल
मथुरा में गौशाला पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, चौकीदार को बंधक बनाकर 10-12 गोवंश लेकर हुए फरार
मथुरा नरहौली पुल पर भीषण हादसा; ट्रक-बस समेत चार वाहन टकराए; एक की मौत, सात घायल
FSDA की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दवा निर्माण का खुलासा, भारी मात्रा में नकली दवाएं और पैकिंग सामग्री बरामद
यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे की नई पहल: टिकट जांच के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनेंगे टीटीई, विवादों और शिकायतों पर लगेगी लगाम
पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी आवश्यक
अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष वंदना बंसल ने महिलाओं और युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। वहीं मोहन श्याम शर्मा एडवोकेट ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज में हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और प्रकृति संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
Mathura ek vriksh maa ke naam campaign planted environmental conservation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, मथुरा में 21 पौधों का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Jul 24, 2026 | 01:03 PMवर्धा में वंचित बहुजन आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन, छात्रों को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सामाजिक-राजनीतिक संगठन
Jul 24, 2026 | 12:58 PMमुंबई के शताब्दी अस्पताल में सितंबर से शुरू होगा कीमोथेरेपी वार्ड, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
Jul 24, 2026 | 12:50 PMभारतीय रेलवे की नई पहल: टिकट जांच के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनेंगे टीटीई, विवादों और शिकायतों पर लगेगी लगाम
Jul 24, 2026 | 12:44 PMLock Upp 2: ‘गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता…’ आकांक्षा चमोला के बयान पर भड़के नेटिजन्स, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
Jul 24, 2026 | 12:43 PMदिल्ली पुलिस और RAF के खिलाफ CJP का बड़ा एक्शन, शुरू हो रही खास वेबसाइट! FIR से कोर्ट तक लड़ाई का ऐलान
Jul 24, 2026 | 12:42 PMMumbai Metro: मुंबईकरों की पहली पसंद बनी मेट्रो, 1 दिन में 3.73 लाख यात्रियों का सफर, 33 दिनों में छठा रिकॉर्ड
Jul 24, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














