-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Protest Viral Girl Riya Ahir Interview Police Van Blockade
लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai Protest Viral Girl Riya Ahir: मुंबई नीट प्रोटेस्ट के दौरान सड़क पर पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर ने खुद सुनाई आपबीती। कहा- फौज में है पूरा परिवार, देशवासी को बचाना खून में है।

रिया अहीर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन रोकने वाली लड़की (फोटो क्रेडिट-X)
Riya Ahir Mumbai Viral Girl Police Van Blockade: मुंबई में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना चलती पुलिस वैन के आगे खड़े होकर उसे रोकने वाली रिया अहीर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। “वायरल गर्ल” के नाम से मशहूर हुई रिया अहीर ने हाल ही में एक न्यूज़ चैनल से खास बातचीत की और उस दिन की पूरी घटना की आपबीती सुनाई।
रिया ने स्पष्ट किया कि वह कोई सोशल मीडिया रील नहीं बना रही थीं, बल्कि पुलिसिया कार्रवाई का कानूनी सबूत जुटा रही थीं और अपने साथी प्रदर्शनकारियों की रक्षा कर रही थीं।
लोगों को लगा रील बना रही हूं, मैं सबूत जुटा रही थी
अक्सर आंदोलनों के दौरान बनने वाले वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाते हैं। इस पर रिया अहीर ने कहा, “जब मैंने अपने जेब से फोन निकाला, तो वहां मौजूद लोगों और पुलिस को लगा कि मैं कोई रील या वीडियो बना रही हूं। लेकिन सच्चाई यह थी कि मैं कानूनी सबूत इकट्ठा कर रही थी। मैं वैन के ड्राइवर का चेहरा, गाड़ी की नंबर प्लेट और अंदर मौजूद अधिकारियों की तस्वीरें ले रही थी ताकि अगर कुछ गलत हो तो हमारे पास ठोस सबूत हो।”
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
अन्ना हजारे की तरह भाजपा के हाथों का मोहरा न बनें सोनम वांगचुक – कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का केंद्र पर हमला
Amravati News: अमरावती में महाराष्ट्र बंद का असर, छात्रों के समर्थन में निकला विरोध मार्च
हम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
ये भी पढ़ें- मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
“ना मेमो था, ना कोई लीगल पेपर; इसलिए रोकी वैन”
रिया ने उस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने सबसे पहले नियम के तहत अधिकारियों से बात करने की कोशिश की। रिया ने कहा, “मैंने अपना पूरा होमवर्क किया था। मैंने मुंबई पुलिस के पुलिसकर्मियों से सीधे पूछा कि क्या उनके पास छात्रों को ले जाने का कोई आधिकारिक मेमो है? उन्होंने साफ मना कर दिया कि मेमो नहीं है। जब उन्होंने कहा कि वे प्रदर्शनकारियों को आगे ले जाकर छोड़ देंगे, तो मैंने कहा कि जब आगे ही छोड़ना है तो अभी छोड़िए। मुझे पता था कि बस में जगह नहीं है, इसलिए वे मुझे जबरन अंदर नहीं खींच सकते थे।”
पूरा खानदान आर्मी से है, बेबस होने से बेहतर शहीद होना पसंद करूंगी
अपने अदम्य साहस का राज बताते हुए रिया अहीर ने कहा कि उनके भीतर देश सेवा और निडरता उनके परिवार से आई है। उन्होंने बताया, “मेरा पूरा खानदान भारतीय सेना (Army) में है। मेरे पिता आईटीबीपी (ITBP) में थे, मेरे बड़े पापा और कजन भी सेना में हैं। देशवासियों की रक्षा करना मेरे खून में है और यह सेवा भाव मुझे माता-पिता दोनों से मिला है।”
रिया ने कहा, “पुलिस वैन ड्राइवर ने एक्सीलेटर दबाकर मुझे डराने की कोशिश की, लेकिन मैं वहां से हटी नहीं। मैंने न आव देखा न ताव। मैं किसी बेबस नागरिक की तरह तमाशा देखने के बजाय देश के लिए शहीद होना ज्यादा पसंद करूंगी। मेरे पीछे खड़े लोगों की आवाजों ने मुझे और हिम्मत दी।”
Mumbai protest viral girl riya ahir interview police van blockade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
Jul 24, 2026 | 03:25 PMनासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
Jul 24, 2026 | 03:14 PMIFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
Jul 24, 2026 | 03:14 PMकैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
Jul 24, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













