Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत

Rajkumar Bhati Controversial Statement: राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान से प्रदेशभर में मचे बवाल के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात की। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को नसीहत भी है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 18, 2026 | 09:46 AM

अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akhilesh Yadav Warns Rajkumar Bhati: सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। वहीं प्रदेश में पार्टी नेताओं द्वारा दिए बयान के बाद बवाल शुरू हो गया था। इससे राज्य में पार्टी की छवि को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। हाल में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के जाट-गुर्जर महिलाओं और ब्राम्हणों पर की गई टिप्पणी से पार्टी का काफी विरोध हुआ।

इसका असर पश्चिम यूपी और सवर्ण वोटरों पर पड़ सकता है। मामले को संज्ञान लेते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने भाषा पर संयम रखने की सलाह भी दी।

सामाजिक सद्भाव का दिया निर्देश

राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक सद्भाव का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पार्टी के नेता, समर्थक अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन और संयम बरतें।

सम्बंधित ख़बरें

इफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत

फतेहपुर के मकान में बड़ा ब्लास्ट! गैस लीक होने से लगी आग, 9 लोग बुरी तरह झुलसे

हफ्तेभर बाद सस्पेंस खत्म, योगी कैबिनेट में बंटे विभाग, सपा से आए मनोज पाण्डेय को क्या मिला? अखिलेश ने कसा तंज

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO

किसी को अपमानित करने वाली बात न करें। आगे उन्होंने कहा, सामाजिक न्याय के राज की स्थापना संविधान और लोकतंत्र को बचाकर ही किया जा सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा।

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी अशोभनीय: मायावती

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पूरे राज्य में उनका विरोध बढ़ गया। बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट करके विरोध जताया।

समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अभी हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी व बयानबाज़ी आदि को लेकर हर तरफ उपजा भारी आक्रोश व उसकी तीव्र निन्दा स्वाभाविक ही है तथा इस विवाद के फलस्वरूप पुलिस द्वारा मुक़दमा दर्ज… — Mayawati (@Mayawati) May 15, 2026

उन्होंने पोस्ट में लिखा, समाजवादी पार्टी के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अभी हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी व बयानबाजी आदि को लेकर हर तरफ उपजा भारी आक्रोश व उसकी तीव्र निन्दा स्वाभाविक ही है।

ये भी पढ़ें- बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर भड़का विपक्ष, सीपीआई नेता डी. राजा बोले- सत्ता का दुरुपयोग बंद करे भाजपा

BSP में यूज एण्ड थ्रो नहीं: मायावती

पोस्ट में मायावती ने निशाना साधते हुए कहा, वैसे भी सपा प्रवक्ता के गैर-जिम्मेदाराना बयान से ब्राह्मण समाज के आदर-सम्मान व स्वाभिमान को जो ठेस पहुंची है, उसको गंभीरता से लेते हुये सपा मुखिया को इसका तत्काल संज्ञान लेकर ब्राह्मण समाज से छमा याचना व पश्चाताप कर लेना चाहिये तो यह संभवतः उचित होगा।

यह सर्वविदित है कि BSP द्वारा सर्वसमाज की तरह ब्राह्मण समाज को भी पार्टी व सरकार में भी भरपूर आदर-सम्मान देने के साथ-साथ हर स्तर पर उन्हें उचित भागीदारी भी दी गई। अर्थात् बी.एस.पी. में यूज़ एण्ड थ्रो नहीं है बल्कि सर्वसमाज का हित हमेशा सुरक्षित रहा है।

Akhilesh yadav warns rajkumar bhati over controversial remarks mayawati slams sp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 09:46 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Mayawati
  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.