दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

Western Railway Special Trains: दिवाली और छठ पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ के बीच पश्चिम रेलवे करीब 2,000 स्पेशल ट्रेन फेरे चला रहा है। उधना स्टेशन पर सुरक्षा व सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।
Western Railway Diwali Chhath Special Trains Surat Udhna
यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़(डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अक्टूबर और नवंबर में पश्चिम रेलवे करीब 2,000 स्पेशल ट्रेन फेरे संचालित कर रहा है।

  • इनमें लगभग 250 फेरे सूरत और उधना स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों के हैं।

  • प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, छपरा, पटना, जयनगर और मधुबनी के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

  • सुरक्षा के लिए RPF और GRP के करीब 100 जवान तैनात किए गए हैं।

Chhath Special Trains Surat Udhna: दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर अपने गांव घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं का इंतजाम किया है। अक्टूबर और नवंबर के दौरान पश्चिम रेलवे की ओर से करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनों के फेरे संचालित किए जा रहे हैं।

इनमें से लगभग 250 फेरे सूरत और उधना रेलवे स्टेशनों से संचालित होने वाली विशेष ट्रेनों के हैं। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले हजारों यात्रियों की बड़ी संख्या है। उधना व सूरत के अलावा मुंबई सेंट्रल,बांद्रा टर्मिनस, दादर और बलसाड़ से स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।

यूपी-बिहार के लाखों प्रवासी

त्योहारी सीजन शुरू होते ही सूरत और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी श्रमिकों का अपने गांव लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। दीपावली के बाद छठ पूजा मनाने के लिए लाखों की संख्या में यात्री अपने गृह राज्यों की ओर रवाना होने वाले हैं। इसके चलते सूरत और उधना रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

पश्चिम रेलवे ने प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, छपरा, पटना, जयनगर, मधुबनी और अन्य प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। इससे सूरत के कपड़ा और हीरा उद्योगों में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों को त्योहार पर घर पहुंचने का विकल्प मिल रहा है।

रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि अतिरिक्त ट्रेनों और बेहतर स्टेशन प्रबंधन के जरिए यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा और अनियंत्रित भीड़ से राहत मिले। हालांकि, त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण स्टेशन पर सतर्कता और व्यवस्थाओं को बनाए रखना बड़ी चुनौती है।

उधना में विशेष व्यवस्थाएं

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार उधना स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जहां ट्रेन के प्रस्थान से पहले यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से वेटिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर-6 का उपयोग, यात्रियों की कतारों का प्रबंधन और सुरक्षा निगरानी के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा जीआरपी के जवानों की तैनाती की गई है।

Western Railway Diwali Chhath Special Trains Surat Udhna
Central Railway Special Trains: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, मध्य रेल चलाएगा 950 विशेष ट्रेन फेरे

करीब 100 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती से भीड़ नियंत्रण में मदद मिल रही है। हाल ही में 6 ट्रेनों के माध्यम से हजारों यात्रियों को सुरक्षित रवाना किया गया। दिवाली और छठ पूजा के त्योहार पर उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित अपने घरों को लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों और यात्रियों की भारी भीड़ सूरत और उधना रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही है।

रविवार सोमवार को यात्रियों की संख्या इतनी अधिक रही कि उधना स्टेशन का होल्डिंग एरिया रात में ही हाउसफुल हो गया। रेलवे प्रशासन की ओर से रात से सुबह तक 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। अब तक मुंबई डिवीजन से करीब डेढ़ लाख यात्री रवाना हो चुके हैं और सीजन के अंत तक यह संख्या ढाई लाख से अधिक होने का अनुमान है।

Western Railway Diwali Chhath Special Trains Surat Udhna
महाराष्ट्र CET में नंबर बढ़वाने के लिए 25 लाख की मांग? रोहित पवार ने ऑडियो रिकॉर्डिंग का हवाला देकर उठाए सवाल

भीड़ के कारण मुश्किलें

यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर पहले के मुकाबले व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है, लेकिन भारी भीड़ के कारण अब भी मुश्किलें बनी हुई हैं। कुछ यात्रियों के मुताबिक, सुबह चार-पांच बजे से कतार में लगने के बावजूद कई बार ट्रेन में जगह नहीं मिल पाती। टॉयलेट के आसपास भी भीड़ रहती है, जिससे यात्रियों को बैठने, खाने-पीने और अन्य बुनियादी सुविधाओं में परेशानी होती है।

छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाले परिवारों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। ताप्ती गंगा एक्सप्रेस जैसी एक-दो अतिरिक्त दैनिक ट्रेनें शुरू करने की मांग की गई है। पश्चिम रेलवे की डीआरएम पंकज सिंह के अनुसार, त्योहारों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने पिछले चार महीनों में रिकॉर्ड समय में यात्री सुविधा केंद्र तैयार किया है।

पुराने क्षेत्र के साथ करीब 10 हजार वर्ग मीटर में 15 से 20 हजार यात्रियों के बैठने की क्षमता विकसित की गई है। यहां 40 बड़े पंखे, 200 लाइटें, 150 स्पीकर, पेयजल सुविधा और 10 अतिरिक्त टिकट खिड़कियां शुरू की गई हैं। सफाई और यात्रियों की सुविधा के लिए पुरुषों के लिए 50 और महिलाओं के लिए 30 शौचालयों की व्यवस्था की गई है।