- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Slams Cm Yogi Saying The Government Is Resorting To Dictatorship To Hide Its Failures
अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही सरकार, सीएम योगी पर बरसे अखिलेश यादव
Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान विरोधी तरीके अपनाने का आरोप लगाया है। जानिए सपा प्रमुख ने और क्या कहा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

अखिलेश यादव, (फोटो- सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav on Yogi Government: अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि कुछ दिन पहले भी राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में जा रहे प्रतिनिधिमंडल को रोका गया था। अब उनके निर्देश पर बरेली जा रहे दूसरे प्रतिनिधिमंडल को भी पुलिस ने जगह-जगह रोक दिया।
सपा प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य बरेली के डीआईजी और कमिश्नर से मुलाकात कर शांति बहाली की पहल करना था, लेकिन जिलाधिकारी ने निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
कई नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया: अखिलेश
सपा अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पाण्डेय, सांसद हरेन्द्र मलिक, इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, मोहिबुल्लाह नदवी, नीरज मौर्य, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, प्रवीण सिंह ऐरन, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, विधायक अताउर्रहमान और शहजिल इस्लाम अंसारी सहित कई नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
भाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
अखिलेश यादव माफी मांगें! ब्राह्मणों के अपमान पर भड़कीं मायावती, चुप्पी पर उठाए सवाल, यूपी की राजनीति में भूचाल
‘महंगाई मैन मोदी ने जनता पर हंटर चलाया’, पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ने पर हमलावर हुईं विपक्षी पार्टियां
अखिलेश का आरोप, रोका गया प्रतिनिधिमंडल
अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले दिनों भी राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में जा रहे प्रतिनिधिमंडल को रोका गया था। उनके निर्देश पर बरेली जाने वाले दूसरे प्रतिनिधिमंडल को भी जगह-जगह पुलिस ने रोक दिया। सपा प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य बरेली के डीआईजी और कमिश्नर से मुलाकात कर शांति बहाली की दिशा में पहल करना था, लेकिन जिलाधिकारी ने निषेधाज्ञा का हवाला देकर उन्हें रोक दिया।
26 सितंबर की घटना का किया जिक्र
अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा की घटना इसका ताजा उदाहरण है। 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी और मकानों-दुकानों पर बुलडोजर चलाना सरकार की दमनकारी नीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं दे रही, ताकि अपने काले कारनामों पर पर्दा डाल सके।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में हैवान बने शिकारी, बाघ को जहर देकर मारा, तीन टुकड़ों में काटा शव, वनमंत्री ने दिए ये आदेश
अखिलेश ने कहा कि बरेली की जनता पर दमनचक्र चलाकर भाजपा कुछ हासिल नहीं कर पाएगी, क्योंकि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अब जाग चुका है। सपा प्रमुख ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ होना तय है। आखिलेश का कहना है कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही का सहारा ले रही है साथ ही अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2027 के चुनावों में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ होना तय है।
Akhilesh yadav slams cm yogi saying the government is resorting to dictatorship to hide its failures
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














