-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Fuel Price Hike India Petrol Diesel Cng Rates Increased Congress Post On Price Hike
‘महंगाई मैन मोदी ने जनता पर हंटर चलाया’, पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ने पर हमलावर हुईं विपक्षी पार्टियां
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Congress Post on Fuel Price Hike: देशभर में आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। तेल की बढ़ती कीमतों पर आम आदमी का हवाला देते हुए कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया है।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Petrol Diesel Price Hike: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी का असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ना शुरू हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू कर दी हैं, जिससे देशभर में ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी अस्थिरता और मिडिल ईस्ट संकट को इस मूल्य वृद्धि का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब इसकी नई दर 97.77 रुपये हो गई है। वहीं, डीजल भी 3.11 रुपये महंगा होकर 90.67 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने केवल पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है, जिससे दिल्ली में अब सीएनजी 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी।
कंपनियों को हो रहा था 1000 करोड़ का रोजाना घाटा
तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) का तर्क है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा होने की वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, तेल कंपनियों को रोजाना 1000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हो रहा था और यदि कीमतें नहीं बढ़ाई जातीं, तो एक तिमाही में यह नुकसान 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकता था। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में कच्चे तेल की औसत कीमत 114 डॉलर प्रति बैरल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
खंडवा: मुआवजे में भेदभाव का आरोप, हाईटेंशन टावर पर तीसरे दिन भी डटा रहा किसान, कांग्रेस ने दिया समर्थन
सीधी कांग्रेस में बवाल: बैठक के बाद विधानसभा प्रभारी से कथित तौर पर धक्का-मुक्की, दो कार्यकर्ता निष्कासित
जन्मदिन विशेष: फुटबॉल का जुनून, न चाहते हुए भी हुई राजनीति में एंट्री; दिलचस्प है टीपू से अखिलेश बनने की कहानी
रुपये में गिरावट पर पीएम ने की थी अपील
ईंधन की कीमतों में इस वृद्धि के साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक और चिंताजनक खबर रुपये में आई भारी गिरावट है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अब 95 रुपये के स्तर को पार कर गया है। इसी आर्थिक दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद कम करने और विदेश यात्राओं को फिलहाल टालने जैसी अपील की थी। अब ईंधन के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद आम जनता की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया. • पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया
• वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए चुनाव खत्म – मोदी की वसूली शुरू — Congress (@INCIndia) May 15, 2026
यह भी पढ़ें: महंगाई का डबल अटैक! आज से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए का हुआ इजाफा, चेक करें अपने शहर का रेट
विपक्ष का हमला: चुनाव खत्म – मोदी की वसूली शुरू
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी होते ही राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए प्रधानमंत्री को ‘महंगाई मैन’ करार दिया और आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल पर 3-3 रुपये बढ़ाकर जनता पर हंटर चलाया गया है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा, चुनाव खत्म- मोदी की वसूली शुरू। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस महंगाई पर चुटकी लेते हुए लिखा कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।
आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। pic.twitter.com/FDDpykbGrr — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 15, 2026
Fuel price hike india petrol diesel cng rates increased congress post on price hike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांव में बवाल के बाद 9 लोग हिरासत में
Jul 01, 2026 | 09:17 AMPetrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
Jul 01, 2026 | 09:13 AMखंडवा: मुआवजे में भेदभाव का आरोप, हाईटेंशन टावर पर तीसरे दिन भी डटा रहा किसान, कांग्रेस ने दिया समर्थन
Jul 01, 2026 | 09:12 AMKerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
Jul 01, 2026 | 09:12 AMCBI करेगी TET पेपर लीक की जांच? गड़चिरोली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया आंदोलन, रखी मुआवजे की मांग
Jul 01, 2026 | 09:08 AMFIFA: स्वीडन को रौंदकर अंतिम-16 में पहुंचा फ्रांस, एमबाप्पे ने रचा इतिहास, क्या टूट जाएगा मेसी का ये रिकॉर्ड?
Jul 01, 2026 | 09:05 AMघृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के लिए 53.82 करोड़ का अतिरिक्त फंड मंजूर, अब 210 करोड़ से संवरेगा मंदिर परिसर
Jul 01, 2026 | 08:59 AMवीडियो गैलरी

BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM
UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:27 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM
Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Jun 30, 2026 | 05:14 PM












