-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra »
- Agra Police Raid Rented Flat Suspected Fake Call Centre Detained
किराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Agra Police Raid: आगरा के ताजगंज क्षेत्र में पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट पर किराए के फ्लैट में छापा मारकर कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। कई युवक-युवतियां हिरासत में और मोबाइल-सिम बरामद किए गए।

कॉल सेंटर पर छापेमारी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Agra Police Raid On Fake Call Center: आगरा में पिछले कुछ दिनों से किराए के ठिकानों और बंद कमरों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस की निगरानी लगातार बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले थाना सदर क्षेत्र में LIU की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मिनी सिनेमा हॉल और कैफे में छापेमारी कर करीब 20 प्रेमी जोड़ों को पकड़ा था। इस कार्रवाई के बाद भी संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों पर इसका असर नहीं पड़ा। अब थाना ताजगंज पुलिस ने एक फ्लैट में चल रहे कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है।
शनिवार रात इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर ताजगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित एक किराए के फ्लैट पर छापा मारा। पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर मौजूद युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
छापेमारी के दौरान फ्लैट से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए जाने की बात सामने आई है। बरामद मोबाइल और सिम कार्ड ने पुलिस की जांच को और गंभीर बना दिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और कथित कॉल सेंटर के जरिए किस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
बड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
वाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
मथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
किराए का फ्लैट बना था कॉल सेंटर?
पुलिस अब फ्लैट के मालिक से भी पूछताछ की तैयारी में है। जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि फ्लैट किसके नाम पर किराए पर लिया गया था, वहां कितने समय से गतिविधियां चल रही थीं और मकान मालिक को इसकी जानकारी थी या नहीं।
यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
युवक-युवतियां पुलिस हिरासत में
पुलिस हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से उनके आपसी संबंध, काम की प्रकृति, कॉलिंग से जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इस कथित कॉल सेंटर का संचालन स्थानीय स्तर पर हो रहा था या इसके तार आगरा से बाहर किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं।
दो दिन में दो कार्रवाई, बढ़ी चिंता
खास बात यह है कि महज दो दिन के भीतर आगरा पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े दो अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की है। पहले सदर क्षेत्र के कैफे और मिनी सिनेमा हॉल में कार्रवाई हुई और अब ताजगंज के किराए के फ्लैट में कथित कॉल सेंटर का मामला सामने आया है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की पड़ताल के साथ-साथ हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगा कि फ्लैट में वास्तव में किस तरह का कॉलिंग ऑपरेशन चल रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।
Agra police raid rented flat suspected fake call centre detained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














