-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura »
- Mathura High Alert Amid Kar Seva Call Four Detained Near Shahi Eidgah
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Mathura Kar Seva: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर कारसेवा के आह्वान के बीच शाही ईदगाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई। आगरा से पहुंचे चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान (फोटो नवभारत)
Shri Krishna Janmasthan Kar Seva: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर निर्माण को लेकर साधु-संतों द्वारा किए गए कारसेवा के आह्वान के बीच मथुरा में रविवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कारसेवा की घोषणा के बाद शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। इसी दौरान आगरा से मथुरा पहुंचे चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिला अध्यक्ष मीरा ठाकुर भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, चारों लोग आगरा से मथुरा पहुंचे थे और शाही ईदगाह पर कारसेवा करने के उद्देश्य से वहां जाने का प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने शाही ईदगाह के दरवाजे से अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया, वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया।
पुलिस चारों लोगों को पूछताछ के लिए थाना गोविंद नगर ले गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों से पूरे घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली जा रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
मथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
कृष्ण लला हम आएंगे… इधर संतों ने फूंका कारसेवा का शंखनाद, उधर आश्रम से गायब हुआ पूजा का गुलाबी पत्थर!
शाही ईदगाह के आसपास बढ़ाई गई निगरानी
कारसेवा के आह्वान को देखते हुए शाही ईदगाह और उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को ऐसा कदम उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी जिससे क्षेत्र में शांति या कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।
यह भी पढ़ें- चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
कारसेवा के आह्वान के बाद प्रशासन अलर्ट
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर निर्माण को लेकर साधु-संतों द्वारा कारसेवा का आह्वान किए जाने के बाद मथुरा में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई थी। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शाही ईदगाह के आसपास भी अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।
वहीं, दूसरी ओर गोवर्धन क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त पीठ पर साधु-संतों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान और हवन-यज्ञ के साथ कारसेवा की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में शाही ईदगाह की ओर जाने की कोशिश कर रहे चार लोगों को हिरासत में लिए जाने से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है और कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जा रही है। लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की जा रही है।
शाही ईदगाह की सुरक्षा बढ़ाए जाने और चार लोगों के हिरासत में लिए जाने के बाद मथुरा में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है, जबकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
Mathura high alert amid kar seva call four detained near shahi eidgah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMगिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
Aug 09, 2026 | 10:55 PMED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
Aug 09, 2026 | 10:53 PMममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PMजरा याद करो कुर्बानी: जब चंद क्रांतिकारियों ने हिला दी थी ब्रिटिश साम्राज्य की नींव, काकोरी ट्रेन लूट की कहानी
Aug 09, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














