-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Toxic Box Office Prediction Yash Film Hindi Second Highest Opener
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
- Written By: सोनाली झा
Toxic Box Office Prediction: यश की फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। टॉक्सिक हिंदी में पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये कमा सकती है।

यश की फिल्म टॉक्सिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Yash Film Toxic Box Office Prediction: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत दमदार अंदाज में नजर आए। ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
‘टॉक्सिक’ को लेकर सामने आए बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन के मुताबिक, फिल्म हिंदी वर्जन में पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। अगर फिल्म इस आंकड़े तक पहुंचती है तो यह यश की हिंदी मार्केट में बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी। यश की लोकप्रियता हिंदी बेल्ट में काफी बढ़ी है, जिसका फायदा ‘टॉक्सिक’ को मिल सकता है। एडवांस बुकिंग और रिलीज से पहले का बज भी फिल्म के लिए अहम साबित हो सकता है।
केजीएफ 2 के रिकॉर्ड पर भी नजर
यश की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग की बात करें तो ‘केजीएफ 2’ ने हिंदी मार्केट में शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन करीब 53.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में ‘टॉक्सिक’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसी रिकॉर्ड को पार करने की होगी। हालांकि 20 करोड़ रुपये की अनुमानित ओपनिंग ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के आंकड़े से काफी कम है, लेकिन इससे ‘टॉक्सिक’ को हिंदी में यश की दूसरी बड़ी ओपनर बनने का मौका जरूर मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
4 साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं यश
‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश का डबल रोल बताया जा रहा है और ट्रेलर में उनके अलग-अलग अवतारों की झलक भी देखने को मिली है। खास बात यह है कि यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में यश पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
रामायण में भी नजर आएंगे यश
वहीं नयनतारा और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘टॉक्सिक’ के अलावा यश के पास नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ भी है। इस फिल्म में वह रावण की भूमिका निभा रहे हैं। ‘रामायण’ का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाला है। ऐसे में 2026 यश के करियर के लिए बेहद खास साल साबित हो सकता है।
Toxic box office prediction yash film hindi second highest opener
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMगिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
Aug 09, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














