-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra »
- Agra Police Bust Illegal Arms Factory In Forest Five Gun Runners Arrested
ऑर्डर पर बनते थे तमंचे और पिस्टल: आगरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Illegal Arms Factory: पुलिस ने एत्मादपुर क्षेत्र में जंगल के भीतर संचालित अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 5 असलाह तस्करों को गिरफ्तार किया है और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

आगरा पुलिस (सोर्स- फोटो नवभारत)
Agra Police Seized Illegal Arms Factory: कमिश्नरेट आगरा पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए आगरा-फिरोजाबाद सीमा पर संचालित एक गुप्त असलाह निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। थाना एत्मादपुर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), साइबर सर्विलांस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने छोटा सुरहरा के जंगल में तालाब के पास छापा मारकर पांच शातिर असलाह तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
कार्रवाई में भारी मात्रा में तैयार और अर्द्धनिर्मित हथियार, कारतूस तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर टीम ने जंगल की घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान शुभम शर्मा, आदिल, राशिद हुसैन, आसिफ और प्रिंस नागवानी को गिरफ्तार किया गया।
मौके से पांच अवैध तमंचे, एक पिस्टल, कई अर्द्धनिर्मित हथियार, विभिन्न बोर के 20 कारतूस, एक अर्द्धनिर्मित कारतूस, हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, तीन एलपीजी गैस सिलेंडर, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई।
सम्बंधित ख़बरें
पहले घर में घुसकर जीतते थे भरोसा; फिर मौका देखकर करते हाथ की सफाई, आगरा पुलिस ने महिला गैंग का किया पर्दाफाश
मुंबई: कुर्ला से अगवा 6 महीने का मासूम 4 घंटे में बरामद, पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ठाणे से आरोपी को पकड़ा
मुंबई में SRA के PAP फ्लैट्स दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी! 47 लोग शिकार, FIR दर्ज
गोवंडी में अवैध निर्माण के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार! 1 लाख रुपये लेते पुलिस ने पकड़ा
ऑर्डर पर बनते थे हथियार, कई जिलों तक फैला था नेटवर्क
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जंगल में छिपकर मांग के अनुसार हथियार तैयार करते थे। तैयार असलहा परिचित ग्राहकों तक पहुंचाए जाते थे और इससे मोटी कमाई की जाती थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शुभम शर्मा और आदिल आगरा में सप्लाई नेटवर्क संभालते थे, जबकि प्रिंस नागवानी फिरोजाबाद, एटा और आसपास के जिलों में हथियार पहुंचाने का काम करता था।
यह भी पढ़ें- पहले घर में घुसकर जीतते थे भरोसा; फिर मौका देखकर करते हाथ की सफाई, आगरा पुलिस ने महिला गैंग का किया पर्दाफाश
जेल से छूटते ही फिर शुरू कर दिया अवैध कारोबार
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो पहले भी अवैध असलाह के मामलों में जेल जा चुके हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने फिर से हथियार बनाने और बेचने का धंधा शुरू कर दिया।
पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितने हथियार तैयार कर बेचे गए, किन-किन जिलों में उनकी सप्लाई हुई और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। कमिश्नरेट पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार तस्करों में हड़कंप मच गया है।
Agra police bust illegal arms factory in forest five gun runners arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑर्डर पर बनते थे तमंचे और पिस्टल: आगरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
Aug 03, 2026 | 05:53 PMठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
Aug 03, 2026 | 05:52 PMजब लगे कि आप बिहार को समझ गए, बिहार आपको झटका देता है; प्रशांत किशोर की जीत के बाद वायरल हुआ यह VIDEO
Aug 03, 2026 | 05:49 PMबन गए थे 200 किलो लड्डू, जश्न की थी तैयारी…मोदी के बॉस की सीट पर BJP के साथ हुआ 2015 वाला खेला!
Aug 03, 2026 | 05:43 PMWaste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
Aug 03, 2026 | 05:41 PMठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
Aug 03, 2026 | 05:38 PMSawan Ekadashi 2026: सावन की पहली एकादशी कब है? इस दिन चूक गए तो सालभर करना पड़ सकता है इंतज़ार, जानें शुभ योग
Aug 03, 2026 | 05:34 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














