-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra »
- Agra Crime Man Accused Rape Blackmail Under Guise Tantrik Arrested
तंत्र-मंत्र से युवती को ठीक करने का दावा; दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Agra Crime News: आगरा के मलपुरा में तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती को जाल में फंसाकर दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने के आरोपी जयप्रकाश उर्फ जया को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आगरा थाना (सांकेतिंक फोटो)
Agra Malpura Police Arrested Tantrik: तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती को अपने जाल में फंसाकर इलाज करने का झांसा देने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और बाद में इन्हीं के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं, विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी देने और शादी के लिए दबाव बनाने का भी आरोप है। मामले में मलपुरा पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश उर्फ जया को गिरफ्तार कर लिया है।
इलाज और तंत्र-मंत्र के जरिए समस्या दूर करने का दिया भरोसा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताकर युवती से संपर्क बढ़ाया था। कथित तौर पर इलाज और तंत्र-मंत्र के जरिए समस्या दूर करने का भरोसा देकर वह युवती को अपने प्रभाव में लेने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बना लीं।
पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार परेशान और ब्लैकमेल करने लगा। इसके साथ ही उस पर शादी करने का दबाव भी बनाया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है।
सम्बंधित ख़बरें
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
फर्टिलिटी का भविष्य फ्रीजर में; आगरा में विशेषज्ञों ने बताया एग, स्पर्म और एम्ब्रियो प्रिजर्वेशन का महत्व
सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?
स्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
पथौली पुल के नीचे से गिरफ्तार
मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद मलपुरा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को पथौली पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड तथा तंत्र-मंत्र से संबंधित सामग्री भी बरामद करने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- जांच की प्रगति और कड़े साक्ष्यों पर चर्चा: नागपुर में सोशल मीडिया क्राइम पर बाल अधिकार आयोग की पैनी नजर
आगरा पुलिस अब बरामद मोबाइल और अन्य सामग्री की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने किसी अन्य महिला या युवती को भी इसी तरह अपने जाल में तो नहीं फंसाया।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Agra crime man accused rape blackmail under guise tantrik arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तंत्र-मंत्र से युवती को ठीक करने का दावा; दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 02:18 PMमुरैना में श्मशान घाट नहीं, बारिश में तिरपाल-टिनशेड लगाकर करना पड़ा बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, वायरल हुआ वीडियो
Aug 09, 2026 | 02:15 PMमुंबईकरों को राहत! 10 अगस्त से Metro One की नई सेवा, पीक आवर्स में हर 3 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
Aug 09, 2026 | 02:15 PMAnupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
Aug 09, 2026 | 02:11 PMअकोला की स्कूलों में नहीं पहुंचीं निःशुल्क किताबें, सीईओ ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Aug 09, 2026 | 02:11 PMCanada Wildfire: कनाडा में भीषण आग का कहर, 20 हजार से अधिक लोगों को रातोंरात घर छोड़ने का आदेश
Aug 09, 2026 | 02:03 PMRaksha Bandhan Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 8 खास तोहफे, देखकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Aug 09, 2026 | 01:52 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














