-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra »
- Agra Smart City Road Collapses Within Four Months Construction Quality
स्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Agra Smart City: आगरा की कर्मयोगी एंक्लेव रोड पर चार महीने पुरानी सड़क दूसरी बार धंस गई। करीब 5 फीट चौड़े और 10 फीट गहरे गड्ढे से हड़कंप मच गया। निर्माण गुणवत्ता और जिम्मेदारी पर सवाल उठे।

आगरा में सड़क का गड्ढा (सोर्स- फोटो नवभारत)
Agra Road Construction Quality: आगरा को स्मार्ट सिटी कहा जाता है… मेट्रो सिटी कहा जाता है… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं वाले शहरों में आगरा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। मुख्यमंत्री खुद विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हैं और अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश देते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से कहीं अलग तस्वीर दिखा रही है।
आगरा के पॉश कर्मयोगी एंक्लेव रोड पर सड़क अचानक धंस गई। सड़क के बीचों-बीच करीब 5 फुट चौड़ा और लगभग 10 फुट गहरा गड्ढा बन गया। गड्ढा इतना गहरा है कि इसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर सड़क धंसने के समय वहां से कोई स्कूली बस, कार या भारी वाहन गुजर रहा होता तो स्थिति कितनी भयावह हो सकती थी।
चार महीने में दूसरी बार बना बड़ा गड्ढा
घटना सुबह करीब छह बजे सामने आई। सड़क धंसने के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। सबसे गंभीर सवाल यह है कि जिस सड़क को बने अभी करीब चार महीने ही हुए हैं, वहां एक महीने के भीतर दूसरी बार बड़ा गड्ढा कैसे बन गया?
सम्बंधित ख़बरें
Agra: स्वास्थ्य मंत्री के दावों को मुंह चिढ़ा रहा अस्पताल, ARV के लिए भटक रहे मरीज, मुख्यालय से मांगी वैक्सीन
सावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश
UP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
Agra: भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ी किसानों के मेहनत की कमाई, मामला उजागर करने पर अधिकारी ने बताया मानसिक रोगी
स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में यदि मानकों का सही तरीके से पालन हुआ होता और निर्माण के बाद निगरानी की गई होती तो इतनी कम अवधि में सड़क का इस तरह धंसना गंभीर सवाल खड़े नहीं करता।
यह भी पढ़ें- Agra: स्वास्थ्य मंत्री के दावों को मुंह चिढ़ा रहा अस्पताल, ARV के लिए भटक रहे मरीज, मुख्यालय से मांगी वैक्सीन
जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
मामले को लेकर सपा प्रदेश महासचिव नितिन कोहली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीढ़ी के सहारे गड्ढे में उतरकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मामले में नगर निगम, जलकल विभाग और संबंधित निजी कंपनी की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क धंसने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? निर्माण करने वाले की, निगरानी करने वाले विभाग की या सड़क के नीचे किसी तकनीकी खामी की?
अब जब सड़क की यह तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और गड्ढा दुनिया के सामने है, तो जिम्मेदार विभागों के सामने सिर्फ गड्ढा भरने की चुनौती नहीं है। चुनौती यह भी है कि आखिर चार महीने पुरानी सड़क दूसरी बार क्यों धंसी?
क्योंकि सवाल सिर्फ एक गड्ढे का नहीं है…सवाल उस सड़क की गुणवत्ता का है, सवाल करोड़ों रुपये के निर्माण का है, सवाल सरकारी निगरानी का है और सबसे बढ़कर सवाल जनता की सुरक्षा का है।
अगर स्मार्ट सिटी की सड़कें इस तरह धंसती रहेंगी तो फिर सवाल उठना लाजिमी है- आखिर आगरा स्मार्ट सिटी है या गड्ढों का शहर?
Agra smart city road collapses within four months construction quality
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
Aug 08, 2026 | 05:51 PMUP चुनाव से पहले दिल्ली में बड़ी हलचल! अचानक PM मोदी से मिलने पहुंचे CM योगी, क्या पक रही है कोई नई खिचड़ी?
Aug 08, 2026 | 05:51 PMखिड़की के नीचे आया तेंदुआ, शख्स बोला ‘भाग-भाग’, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे लोग
Aug 08, 2026 | 05:47 PMभोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला
Aug 08, 2026 | 05:43 PMमराठवाड़ा बनेगा नया ग्रोथ हब! CMIA ने नीति आयोग को सौंपा ₹1 लाख करोड़ का रोडमैप, जानें पूरा मास्टरप्लान
Aug 08, 2026 | 05:36 PMWeekly Horoscope: इस हफ्ते इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के नए द्वार, करियर-व्यापार में मिलेगा लाभ
Aug 08, 2026 | 05:31 PMChandrapur News: बल्लारपुर ग्राम पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर नाराजगी, 7 पंचायतों में एक भी सीट नहीं
Aug 08, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














