-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow »
- Uttar Pradesh Semiconductors Green Energy State Become The Top Choice
सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?
- Reported By: राजेश कुमार मिश्र | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Uttar Pradesh Infrastructure: CM योगी के नेतृत्व में उप्र आज देश का सबसे तेजी से उभरता विनिर्माण एवं निवेश केंद्र बनकर सामने आया है। यहां 8 बड़ी कंपनियां 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगी।

सीएम योगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Uttar Pradesh Industry-Friendly Policies: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे तेजी से उभरता विनिर्माण एवं निवेश केंद्र बनकर सामने आया है। उद्योग-अनुकूल नीतियां, पारदर्शी एवं उत्तरदायी शासन, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक गलियारों और निवेशकों को समयबद्ध प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की व्यवस्था ने प्रदेश को देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों की पहली पसंद बना दिया है।
इसी विश्वास का परिणाम है कि एचसीएल-फॉक्सकॉन, अवाडा इलेक्ट्रो, एंबर एंटरप्राइजेज, एसएईएल सोलर, ओरियाना पावर, सीईएससी ग्रीन पावर, आईबी सोलर और एसेंट के सर्किट जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने गौतम बुद्ध नगर में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने अथवा अपने निवेश का विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह 8 बड़ी कंपनियां 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगी। इन निवेशों से न केवल प्रदेश में 25 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे, बल्कि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।
नीतियों ने बदली निवेश की तस्वीर
उत्तर प्रदेश सरकार की औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन (IIEP) नीति-2022, एफडीआई/एफसीआई एवं फॉर्च्यून-500 निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 तथा सेमीकंडक्टर नीति-2024 ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। परियोजनाओं की आवश्यकता के अनुरूप विशेष प्रोत्साहन, तेज अनुमोदन प्रक्रिया और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण ने प्रदेश को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर भी नई पहचान दिलाई है।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
सावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश
UP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
इन आठ परियोजनाओं में से छह को IIEP-2022 के तहत सहायता मिली है, जबकि एसेंट के सर्किट को एफडीआई नीति-2023 और एचसीएल-फॉक्सकॉन (इंडिया चिप प्रा लि) को सेमीकंडक्टर नीति-2024 के अंतर्गत प्रोत्साहन प्रदान किया गया है।
हरित ऊर्जा क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेश
हरित ऊर्जा क्षेत्र में अवाडा इलेक्ट्रो लिमिटेड ने 16,139 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इस परियोजना से लगभग 7,400 नए रोजगार सृजित होंगे, जिससे उत्तर प्रदेश देश के नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में और मजबूत होगा। इसी क्षेत्र में एसएईएल सोलर प्राइवेट लिमिटेड ने 8,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ लगभग 7,760 रोजगार सृजित करने की योजना बनाई है। वहीं ओरियाना पावर लिमिटेड 4,500 करोड़ रुपये तथा सीईएससी ग्रीन पावर लिमिटेड 3,805 करोड़ रुपये का निवेश कर प्रदेश के हरित ऊर्जा इकोसिस्टम को नई ऊंचाई देंगे।
यह भी पढ़ें- UP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
सेमीकंडक्टर और हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग को नई उड़ान
उत्तर प्रदेश अब केवल पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि हाईटेक विनिर्माण का भी प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। एचसीएल-फॉक्सकॉन (इंडिया चिप प्रा. लि.) सेमीकंडक्टर नीति के तहत 3,706 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जिससे लगभग 3,000 नए रोजगार सृजित होंगे। इसी क्रम में एसेंट के सर्किट ने 3,250 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है, जो प्रदेश में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन को और मजबूत करेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी तेजी
इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में एंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड 3,232 करोड़ रुपये का निवेश कर अपने उत्पादन का विस्तार करेगी, जिससे लगभग 3,000 रोजगार मिलेंगे। वहीं आईबी सोलर का 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करीब 3,200 नए रोजगार सृजित करेगा। ये निवेश केवल नई औद्योगिक परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश की नीतियों, सुशासन, पारदर्शिता और दीर्घकालिक विकास क्षमता पर उद्योग जगत के गहरे विश्वास का प्रतीक हैं।
आधुनिक एक्सप्रेसवे नेटवर्क, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, औद्योगिक पार्क, उत्कृष्ट लॉजिस्टिक्स, कुशल मानव संसाधन और निवेशक-अनुकूल प्रशासन के बल पर उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी विनिर्माण हब बन रहा है। इन परियोजनाओं से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, एमएसएमई क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी और उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में निर्णायक गति प्राप्त होगी।
Uttar pradesh semiconductors green energy state become the top choice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?
Aug 08, 2026 | 06:54 PMसावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ
Aug 08, 2026 | 06:33 PMKonkan Railway Vacancy 2026: 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
Aug 08, 2026 | 06:29 PM15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण
Aug 08, 2026 | 06:29 PMचीन-पाक के एयरबेस अब भारत के निशाने पर, फ्रांस की सीक्रेट डील से कांपे दुश्मन, जानें क्या है FCAS प्रोजेक्ट
Aug 08, 2026 | 06:24 PMसिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
Aug 08, 2026 | 06:23 PMWardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
Aug 08, 2026 | 06:16 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














