-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra »
- Agra Police Bust Inter State Luxury Car Theft Gang Arrested Vehicles Recovered
ग्राहक बताता था पसंद, गैंग चाइनीज टेक्नोलॉजी से करता चोरी; आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Agra Police News: आगरा पुलिस ने ऑन-डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चाइनीज टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर कार चोरी करता था।

आगरा कार चोरी मामला (सोर्स- फोटो नवभारत)
Agra Police Recovere Stolen Cars: आगरा में अगर किसी को करोड़ों रुपये कीमत वाली लग्जरी कार बेहद कम कीमत में चाहिए थी, तो यह गिरोह उसका इंतजाम करने को तैयार था। ग्राहक की पसंद की कार बताइए और फिर कुछ ही समय में वही कार चोरी करवा दी जाती थी। चोरी के बाद गाड़ी की पहचान बदलने से लेकर फर्जी दस्तावेज और नया मालिक तैयार करने तक का पूरा नेटवर्क सक्रिय था।
आगरा पुलिस ने ऐसे ही एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ऑन डिमांड लग्जरी और ऑटोमैटिक कारों की चोरी करता था। इनके निशाने पर महंगी और इलेक्ट्रॉनिक सिक्योरिटी सिस्टम वाली गाड़ियां रहती थीं।
चाइनीज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते थे आरोपी
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के अनुसार, आरोपी कार चोरी करने के लिए आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और चाइनीज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते थे। गाड़ी के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को स्कैन कर उसके लॉक और सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास किया जाता था और देखते ही देखते कार स्टार्ट कर दी जाती थी।
सम्बंधित ख़बरें
फर्टिलिटी का भविष्य फ्रीजर में; आगरा में विशेषज्ञों ने बताया एग, स्पर्म और एम्ब्रियो प्रिजर्वेशन का महत्व
स्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
Agra: स्वास्थ्य मंत्री के दावों को मुंह चिढ़ा रहा अस्पताल, ARV के लिए भटक रहे मरीज, मुख्यालय से मांगी वैक्सीन
Agra: भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ी किसानों के मेहनत की कमाई, मामला उजागर करने पर अधिकारी ने बताया मानसिक रोगी
गिरोह की चालाकी यहीं खत्म नहीं होती थी। पुलिस के मुताबिक, चोरी की गई कार को करीब 25 से 30 किलोमीटर आगे ले जाकर उसका जीपीएस निकाल दिया जाता था, ताकि वाहन की लोकेशन ट्रैक न हो सके।
चोरी की गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर में की जाती थी हेराफेरी
इसके बाद शुरू होता था चोरी की कार को ‘नई पहचान’ देने का खेल। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा चोरी की गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर में हेराफेरी की जाती थी। पुरानी कबाड़ गाड़ियों के नंबर चोरी की कारों पर इस्तेमाल कर उन्हें वैध वाहन जैसा दिखाने की कोशिश की जाती थी।
इसके बाद कार को नया रूप देकर कार बाजार में फर्जी पहचान के साथ उतारा जाता था। यानी सड़क से कार गायब होने के बाद सिर्फ वाहन चोरी नहीं होती थी, बल्कि उसकी पूरी पहचान ही बदल दी जाती थी।
यह भी पढ़ें- मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
गिरोह के कब्जे से 11 चोरी की गाड़ियां बरामद
पुलिस ने गिरोह के कब्जे से 11 चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क आगरा तक सीमित नहीं था, बल्कि दूसरे जनपदों और राज्यों तक फैला हुआ था।
पुलिस अब बरामद वाहनों के स्रोत, खरीदारों, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। इस खुलासे ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है-क्या महंगी कारों की चोरी के पीछे सिर्फ चोर होते हैं या फिर चोरी की गाड़ी खरीदने और उसे नया मालिक देने वाला पूरा बाजार भी सक्रिय है?
आगरा पुलिस अब इसी कड़ी को जोड़ने में जुटी है। अगर जांच में नेटवर्क की अन्य परतें खुलती हैं तो यह मामला सिर्फ वाहन चोरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चोरी की गाड़ियों को खपाने वाले बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क तक पहुंच सकता है।
Agra police bust inter state luxury car theft gang arrested vehicles recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














