-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Western Canada Wildfire Forces Thousands People To Evacuate
Canada Wildfire: कनाडा में भीषण आग का कहर, 20 हजार से अधिक लोगों को रातोंरात घर छोड़ने का आदेश
- Written By: प्रिया सिंह
Canada Wildfire Crisis: कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण ओकानागन झील के किनारे बसे समरलैंड-पीचलैंड से 20 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का तुरंत आदेश मिला।

कनाडा में भीषण आग का कहर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Western Canada Wildfire Threat: कनाडा के पश्चिमी हिस्से के जंगलों में लगी भीषण आग ने कहर बरपाया है। ओकानागन झील के किनारे बसे कस्बों की तरफ बढ़ रही इस आग के कारण पूरे क्षेत्र में डरावना मंजर है। आग के विकराल रूप को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को तुरंत खाली करने का आदेश दिया है।
इस अचानक और तेजी से फैली आपदा के कारण स्थानीय लोगों में भारी भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। सड़कों पर चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें और भीषण जाम देखा जा सकता है, जिससे लोगों को सुरक्षित जगहों की तरफ भागने में भारी कठिनाई हो रही है। कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
समरलैंड और पीचलैंड में भारी तबाही
पश्चिमी कनाडा की इस भीषण आग के कारण ओकानागन झील के किनारे बसे कस्बों में भारी तबाही मची है। सीएनएन के अनुसार, समरलैंड के लगभग 12,000 लोगों और पीचलैंड व उसके आस-पास के करीब 8,000 लोगों को रातोंरात अपना घर खाली करने का कड़ा आदेश जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
कोसोवो संसद में भारी हंगामा, विपक्षी सांसद ने पीएम एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके
इस्लामिक NATO की अग्नि परीक्षा शुरू… समझौते के 24 घंटे के अंदर सऊदी अरब पर हुआ बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी तबाह!
ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
अधिकारियों ने बताया कि यह बेकाबू आग रास्ते में आने वाले सभी घरों को लगातार नष्ट कर रही है। हालांकि, इस भयानक त्रासदी में कुल कितने आशियाने राख हुए हैं, इस बारे में प्रशासन ने अभी कोई आंकड़ा नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में कई घर जलते दिख रहे हैं।
बाल्ड रेंज से फैली भीषण आग
इस आग की शुरुआत बाल्ड रेंज के जंगलों में शुक्रवार शाम को हुई थी। लेकिन शुष्क मौसम और तेज हवाओं के चलते यह कुछ ही घंटों में 50 वर्ग किलोमीटर (19 वर्ग मील) के बड़े क्षेत्र में फैल गई। आग ने फॉल्डर की छोटी सी बस्ती को भी पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
बस्ती को नष्ट करने के बाद यह आग तेजी से करीब 15 किलोमीटर (9 मील) की दूरी तय करके समरलैंड के पास पहुंच गई। ओकानागन-सिमिलकामीन के आपदा अधिकारी एरिक थॉम्पसन ने बताया कि यह क्षेत्र में देखी गई सबसे विनाशकारी और तेजी से बढ़ने वाली जंगल की आग है।
यह भी पढ़ें: कनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
लोगों की आपबीती और दर्दनाक पलायन
आग के खतरे को देखते हुए थॉम्पसन को खुद अपना इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर छोड़ना पड़ा। वे अपने परिवार को लेकर सुरक्षित जगह की ओर पलायन कर गए। उन्होंने अपनी कार से एक वीडियो साझा किया, जिसमें सुरक्षित क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों का भीषण ट्रैफिक जाम देखा जा सकता है।
हाल ही में वैंकूवर से आए माइक एल्शिंगा और उनकी पत्नी केरी गोल्ड ने रात करीब 12:30 बजे वहां से भागने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ियों से आग की लपटों को अपनी तरफ बढ़ते देखना बेहद खौफनाक था। वे अपने घर को बचाना चाहते थे, लेकिन खुद आग की चपेट में नहीं आना चाहते थे।
Western canada wildfire forces thousands people to evacuate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Canada Wildfire: कनाडा में भीषण आग का कहर, 20 हजार से अधिक लोगों को रातोंरात घर छोड़ने का आदेश
Aug 09, 2026 | 02:03 PMRaksha Bandhan Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 8 खास तोहफे, देखकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Aug 09, 2026 | 01:52 PMसदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
Aug 09, 2026 | 01:52 PMनिकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
Aug 09, 2026 | 01:50 PMमुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
Aug 09, 2026 | 01:49 PMइंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला
Aug 09, 2026 | 01:46 PMअहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत
Aug 09, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














