-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- A Man Was Shot Dead For Not Saying Sorry In Moradabad Uttar Pradesh
दोस्तों के सामने ‘सॉरी’ न बोलने पर सीने में दागी गोली, 21 साल के ड्राइवर प्रिंस की क्यों हुई हत्या?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
UP News: मुरादाबाद में 21 साल के प्रिंस चौहान की हत्या के पीछे अपमान का बदला था। दोस्त ने 'सॉरी' न बोलने पर गोली मार दी। मास्टरमाइंड प्रशांत उर्फ बंदर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

दोस्तों के सामने 'सॉरी' न बोलने पर सीने में दागी गोली, फोटो- सोशल मीडिया
Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रिंस चौहान हत्याकांड ने सभी को झकझोर दिया है। 21 साल के ड्राइवर प्रिंस की हत्या महज इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने अपने दोस्तों के सामने ‘सॉरी’ कहने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने इस दर्दनाक वारदात के मास्टरमाइंड प्रशांत उर्फ बंदर को गिरफ्तार कर लिया है।
अपमान का बदला लेने के लिए रची गई साजिश उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए प्रिंस चौहान हत्याकांड के मास्टरमाइंड प्रशांत उर्फ बंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा करते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
क्या बोला आरोपी प्रशांत?
प्रशांत ने बताया कि प्रिंस से उसका गुस्सा तब शुरू हुआ था जब प्रिंस ने एक पुरानी घटना में दोस्त अर्जुन की पिटाई का वीडियो वायरल कर दिया था। उसी अपमान का बदला लेने के लिए प्रशांत के गैंग ने हत्या की साजिश रची थी और चिड़िया टोला के पास वाइन शॉप के बाहर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह साजिश कई दिनों से रची जा रही थी। आरोपी प्रशांत ने स्वीकार किया कि उन्होंने प्रिंस की हर एक्टिविटी पर नजर रखी हुई थी। साजिश के तहत, उन्होंने दोस्त मयंक को प्रिंस के भरोसे में लेकर उसे बाहर बुलाने की जिम्मेदारी दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
TV अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार: 16 वर्षीय नाबालिग का पीछा और हमला करने का आरोप
सागर: बस में युवतियों से अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
थाना मझोला क्षेत्र मे युवक की गोली मारकर हुई हत्या के मुख्य आरोपी को मय आलाकत्ल के थाना मझोला @moradabadpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया। #UPPolice pic.twitter.com/WOQayWzK0g — MORADABAD POLICE (@moradabadpolice) December 12, 2025
‘सॉरी’ न बोलने की कीमत जान से चुकानी पड़ी
8 दिसंबर की रात प्रिंस को घूमने के बहाने बुलाया गया और फिर नाले के पास बेरहमी से मारा गया। आरोपियों ने पहले प्रिंस की पिटाई की, फिर प्रशांत ने बंदूक सीने पर तानकर बोला कि ‘चल सॉरी बोल’। जब प्रिंस ने माफी नहीं मांगी, तो प्रशांत ने उसी वक्त प्रिंस को गोली मार दी। प्रिंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मारने के ही इरादे से आए थे: आरोपी
जिंदा छोड़ने का कोई इरादा नहीं था मुख्य आरोपी प्रशांत ने पुलिस को बताया कि हत्या के पीछे दुश्मनी और बदले की आग थी। उसने साफ किया कि उनका प्रिंस को जिंदा छोड़ने का कोई इरादा नहीं था। वारदात के बाद सभी अपराधी शहर से भाग निकले थे।
यह भी पढ़ें: भारत अब पाकिस्तान पर प्रहार के लिए नया पिनाका रॉकेट लाने को तैयार, क्यों खास है यह हथियार?
मुरादाबाद पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से इस हत्या की पूरी कड़ी खुल गई है। आरोपी से पूछताछ में हथियार की बरामदगी और फरार साथियों के ठिकानों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।
A man was shot dead for not saying sorry in moradabad uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के 63 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, CM देवेंद्र फडणवीस ने की 2 लाख तक कर्जमाफी की घोषणा
Jul 12, 2026 | 04:31 PMपुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए और इंतजार: अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद; 20% बढ़ी प्रोजेक्ट लागत
Jul 12, 2026 | 04:25 PMMP DA News: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज
Jul 12, 2026 | 04:24 PMCOVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMसावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
Jul 12, 2026 | 04:14 PMपुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Jul 12, 2026 | 04:13 PMबबलू देशमुख का सुधाकर भारसाकड़े पर हमला, बोले- कांग्रेस के दम पर बड़े हुए अब आंखें दिखा रहे
Jul 12, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM













