यूपी की बड़ी खबरें: UPPSC 2025 प्री रिजल्ट रद्द, 28 IPS अफसरों के हुए तबादले; यहां पढ़ें हर खबर की पूरी अपडेट

UP Today Big News: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार का दिन राजनीति, प्रशासनिक, शिक्षा, न्यायिक और सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रहा। दिन भर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें...
Uttar Pradesh Top news
उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरें(सोर्स: A.I.)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुख्यमंत्री ने 46,800 छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट

  • इलाहबाद हाईकोर्ट ने UPPCS 2025 की प्रारंभिक परीक्षा निरस्त किया

  • पंचायती राज विभाग की ओर से जारी हुआ शासनादेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया UPPCS 2025 रिजल्ट

यूपीपीसीएस 2025 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बुरी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपीपीसीएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट रद्द कर दिया है। साथ ही नई मेरिट लिस्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। संशोधित परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया भी दोबारा होगी।

Uttar Pradesh Top news
UPPCS-2025 पर आया बड़ा आदेश: हाईकोर्ट ने रद्द किया प्रीलिम्स रिजल्ट, दोबारा होंगे मेंस और इंटरव्यू

28 IPS हुए इधर से उधर

यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तबादला सूची में 28 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें पुलिस कमिश्नर, एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

Uttar Pradesh Top news
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, किसे कहां मिली नई तैनाती, देखें पूरी ल‍िस्‍ट

प्रशासक के तौर पर काम करते रहेंगे प्रधान

यूपी में निवर्तमान ग्राम प्रधानों को छह माह और प्रशासक बनाए रखने के फैसले पर पंचायती राज विभाग की ओर से शासनादेश जारी हुआ जिसके बाद अब ग्राम प्रधान आने वाले छह माह तक अपनी ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेंगे। शुक्रवार से ग्राम प्रधानों के प्रशासक के रूप में नए छह माह की अवधि शुरू हुई।

Uttar Pradesh Top news
यूपी में 6 महीने और प्रशासकों के हाथों में रहेगी कमान, शासनादेश हुआ जारी; जानें वजह, अब कब होंगे पंचायत चुनाव?

सीएम योगी ने 1,594 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

सीएम योगी ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 201 लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और 1,393 सहायक लेखाकार (असिस्टेंट अकाउंटेंट) शामिल हैं। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही इन युवाओं के सरकारी सेवा में काम करने का रास्ता साफ हो गया है।

Uttar Pradesh Top news
लखनऊ: सीएम योगी ने 1,594 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र;201 ऑडिटर और 1,393 सहायक लेखाकारों को मिली सरकारी नौकरी

46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरण

सीएम योगी ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए समय, समर्पण और स्पष्ट विजन चाहिए। पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को माफिया और उपद्रव प्रदेश बनाकर युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था।

Uttar Pradesh Top news
टैबलेट केवल डिजिटल डिवाइस नहीं, चलता-फिरता विश्वविद्यालय, रील पर 30 सेकंड और स्किल पर 30 मिनट दें : सीएम योगी

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को घेरा

समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर फर्जी मतदाताओं के नाम जुड़वाने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर फर्जी करोड़ों वोट जोड़ने जा रही है। वोटर गायब होने का केवल नैरेटिव बनाया जा रहा है।

Uttar Pradesh Top news
अखिलेश ने चुनाव आयोग को घेरा, पूछा- सपा द्वारा दिये गए लाखों डुप्लीकेट वोटरों में से कितने हटे?

पंकज चौधरी के काफिले की गाड़ियों में टक्कर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Uttar Pradesh Top news
कुशीनगर में बड़ा हादसा टला; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं

23 साल पुराने मामले में दयाशंकर सिंह पर कसा कोर्ट का शिकंजा

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बलिया की अदालत ने करीब 23 साल पुराने एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) शैलेश पांडेय की अदालत ने यह कदम सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने पर उठाया है। अदालत की ओर से इस मामले में जमानतदारों को भी कानूनी नोटिस जारी किया गया है।

Uttar Pradesh Top news
बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 23 साल पुराने मामले में कोर्ट सख्त

APO भर्ती पर दाखिल होगी अपील

सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द किए जाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अपील करने की तैयारी में है। आयोग ने अदालत के आदेश का परीक्षण शुरू कर दिया है।

Uttar Pradesh Top news
इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने की तैयारी में UPPSC, APO भर्ती पर दाखिल होगी अपील

भीषण हादसा में युवा क्रिकेटर समेत 4 की मौत

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर अश्वनी कुशवाहा समेत चार लोगों की जान चली गई। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें मृतक दंपति के दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के अनुसार टेम्पो चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Uttar Pradesh Top news
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, टेम्पो और लोडर में भिड़ंत, दिल्ली के दंपति और युवा क्रिकेटर समेत 4 की मौत

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज, जानें यहां

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के पश्चिमी और पूर्व संभाग में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी दो दिनों तक दोनों हिस्सों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

Uttar Pradesh Top news
UP Weather Update: अगले दो दिन घने कोहरे की चेतावनी, 3 दिसंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, जानें अगले हफ्ते का हाल