अखिलेश ने चुनाव आयोग को घेरा, पूछा- सपा द्वारा दिये गए लाखों डुप्लीकेट वोटरों में से कितने हटे?

Akhilesh Yadav Fake Voters Allegation: अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम कह रहे 1 करोड़ 27 लाख वोट है जबकि चुनाव आयोग कह रहा है 2.5 करोड़ से ज़्यादा वोटर गायब है, दोनों में कौन झूठ बोल रहा है?
akhilesh yadav
अखिलेश यादव(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अखिलेश यादव का वार: पीडीए के आंदोलन से इतना घबरा गए कि हमारे कार्यकर्ताओं पर अज्ञात मुकदमे दर्ज कर दिए

  • चुनाव आयोग को घेरा, पूछा- सपा द्वारा अब तक दिये गए लाखों डुप्लीकेट वोटरों में से कितने डुप्लीकेट वोटर हटाए गए?

  • सपा प्रमुख ने प्रेस वार्ता में कहा- भाजपा का सफाया करने के लिए हम समाजवादी एकजुट हैं

Akhilesh Yadav Election Commission Statement: समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर फर्जी मतदाताओं के नाम जुड़वाने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर फर्जी करोड़ों वोट जोड़ने जा रही है। वोटर गायब होने का केवल नैरेटिव बनाया जा रहा है।

चुनाव आयोग को सपा प्रमुख ने घेरा

अखिलेश यादव ने कहा कि 22 गुना फॉर्म 6 भरा जा रहा है, जहां वोट काटे थे वहां वोटर जोड़े जा रहे हैं, अब तक बीजेपी ने दो लाख चौबीस हजार जोड़ा दिया है, एक हजार वोटरों पर 5-7 फर्जी वोटर जोड़े जा रहे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम कह रहे 1 करोड़ 27 लाख वोट है जबकि चुनाव आयोग कह रहा है 2.5 करोड़ से ज़्यादा वोटर गायब है, दोनों में कौन झूठ बोल रहा है? साथ ही उन्होंने बताया कि सपा का डेलीगेशन चुनाव आयोज से मिलेगा। अगर इस मुलाकात का कोई परिणाम नहीं निकला तो आंदोलन किया जाएगा।

akhilesh yadav
दबंगों से जान बचाने के लिए पीड़ित की अखिलेश यादव से गुहार, पोस्टर में लिखा- न्याय दिलाएं, सदा आभारी रहूंगा...

सपा प्रमुख ने साधा बीजेपी पर निशाना

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूमि, जल और वायु प्रदूषण तो है ही मगर भाजपा के आ जाने के बाद राजनीतिक प्रदूषण भी बहुत बढ़ा है। उस राजनीतिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए, उसका सफाया करने के लिए हम समाजवादी एकजुट होकर उनका सहयोग करने का काम करेंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में रहकर इन्हें जनता की सेवा करनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय, ये अपनी ताकत का इस्तेमाल लोगों में डर पैदा करने के लिए कर रहे हैं। वे पीडीए आंदोलन से इतने घबरा गए, इतने डरे हुए थे कि उन्होंने हमारे अनगिनत कार्यकर्ताओं पर मुक़दमे दर्ज करवा दिए, जिनमें अक्सर 'अज्ञात लोगों' को आरोपी बनाया गया है। इनके विदाई का समय आ गया, उन्हें तय करना है कि स्पेन जाना है या वेनिस।

छात्रा के मौत पर परिजनों को सौंपा पांच लाख का चेक

इस दौरान यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रायबरेली में छात्रा श्रेया गुप्ता की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। अखिलेश ने कि एक युवा लड़की और उसके परिवार के एक अन्य सदस्य की जान चली गई लेकिन सरकार की तरफ से कोई मदद या सहायता नहीं मिली है। सहायता देने में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

akhilesh yadav
अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड? 90 लाख फॉलोअर्स वाले पेज पर लगा ब्रेक,पेज बंद होने की वजह स्पष्ट नहीं