यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, किसे कहां मिली नई तैनाती, देखें पूरी ल‍िस्‍ट

UP IPS Transfer List: यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तबादला सूची में 28 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। जबकि 3 अधिकारियों के पहले जारी तबादले निरस्त कर दिए गए हैं।
UP IPS Transfer List
मोहित अग्रवाल, लक्ष्मी सिंह(सोर्स- सोशल मीड‍िया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • यूपी में पुलिस विभाग में 28 IPS अधिकारियों का फेरबदल

  • सरकार ने 3 अधिकारियों के पहले जारी तबादले निरस्त किए

  • वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज भेजा गया

Uttar Pradesh Police Transfer: यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तबादला सूची में 28 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें पुलिस कमिश्नर, एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तीन अधिकारियों के पहले जारी किए गए तबादले निरस्त कर दिए गए हैं।

इस फेरबदल में वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, लखनऊ भेजा गया है।

गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें 28 IPS अधिकारियों की तबादला ल‍िस्‍ट

UP IPS Transfer List
ट्रांसफर लिस्ट (सोर्स- नवभारत लाइव)
UP IPS Transfer List
ट्रांसफर लिस्ट (सोर्स- नवभारत लाइव)

तीन IPS अधिकारियों के तबादले निरस्त

सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के पहले जारी किए गए तबादलों को निरस्त भी किया है। इनमें पुनीत द्विवेदी, नीतू और अमित कुमावत शामिल हैं।

पुनीत द्विवेदी का पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में एडीसीपी के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें गाजियाबाद में एडीसीपी बनाया गया है।

इसी तरह वाराणसी से गौतमबुद्धनगर किए गए नीतू के तबादले को निरस्त करते हुए उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी बनाया गया है। अमित कुमावत का लखनऊ से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी के पद पर किया गया तबादला भी निरस्त कर उन्हें आगरा में एडीसीपी बनाया गया है।

UP IPS Transfer List
यूपी में 6 महीने और प्रशासकों के हाथों में रहेगी कमान, शासनादेश हुआ जारी; जानें वजह, अब कब होंगे पंचायत चुनाव?