यूपी में 6 महीने और प्रशासकों के हाथों में रहेगी कमान, शासनादेश हुआ जारी; जानें वजह, अब कब होंगे पंचायत चुनाव?

UP Panchayati Raj Government Order: इससे पहले भी उन्हें छह माह के लिए प्रशासक बनाया गया था जिसकी सीमा गुरूवार को खत्म हो गई। अब राज्य सरकारी की ओर से ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी आगे बढ़ाई है।
Yogi Adityanath
योगी आदित्यनाथ(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 57,694 ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा, शासनादेश हुआ जारी

  • प्रशासक अगले छह महीने तक या राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित OBC की रिपोर्ट आने तक संभालेंगे जिम्मेदारी

  • दोनों में से जो स्थिति पहले बनेगी, उसी के आधार पर यह व्यवस्था समाप्त होगी

Gram Pradhan Tenure Extended: यूपी में योगी सरकार द्वारा निवर्तमान ग्राम प्रधानों को छह माह और प्रशासक बनाए रखने के फैसले को लेकर पंचायती राज विभाग की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। इस शासनादेश के बाद अब ग्राम प्रधान आने वाले छह माह तक अपनी ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

फिर अगले छह माह तक संभालेंगे ज़िम्मेदारी

पंचायती राज प्रमुख सचिव राज रविंद्र ने गुरुवार को शासनादेश जारी किया जिसके अनुसार शुक्रवार से ग्राम प्रधानों के प्रशासक के रूप में नए छह माह की अवधि शुरू होगी। इससे पहले भी उन्हें छह माह के लिए प्रशासक बनाया गया था जिसकी सीमा गुरूवार को खत्म हो गई। अब राज्य सरकारी की ओर से उनकी जिम्मेदारी आगे बढ़ाई है।

अब निवर्तमान प्रधान छह माह तक या फिर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक प्रशासक का पदभार संभालेंगे। दोनों में से जो स्थिति पहले बनेगी, उसी के आधार पर यह व्यवस्था समाप्त होगी। इस दौरान 57,694 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य और प्रशासनिक गतिविधियां जारी रहेंगी।

Yogi Adityanath
प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

दो बार बढ़ा कार्यकाल

बता दें कि यूपी में 25 मई को ही ग्राम प्रधानों का पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं हुए। पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट जरूरी है। लेकिन आयोग की रिपोर्ट नहीं आने के कारण चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।

इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने पहले निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब रिपोर्ट आने में देरी के कारण उनका कार्यकाल एक बार फिर छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। फरवरी-मार्च में बोर्ड परीक्षाएं होनी है और उसके बाद विधानसभा चुनाव की घोषणा की संभावना है। फिर नई सरकार के कामकाज संभालने में कुछ वक्त लग सकता है। ऐसे में पंचायत चुनाव मई-जून में ही सम्भवतः हो सकते हैं।

Yogi Adityanath
यूपी में पंचायत चुनाव फिर 6 महीने के लिए टले, योगी कैबिनेट ने दी अध्यादेश को मंजूरी