कुशीनगर में बड़ा हादसा टला; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं

Pankaj Chaudhary Three Vehicles Convoy Collided: कुशीनगर के हाटा विधानसभा क्षेत्र के मथौली नगर पंचायत इलाके में हुआ। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Three vehicles in the convoy collided with each other
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईंसोर्स : सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कुशीनगर में पंकज चौधरी के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं

  • हादसे में ब्लॉक प्रमुख की स्कॉर्पियो समेत तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए

  • दुर्घटना में बड़ा हादसा टला, काफिले में सवार सभी लोग सुरक्षित

Three Vehicles Pankaj Chaudhary Convoy Collided: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पंकज चौधरी का काफिला कप्तानगंज से हाटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाटा विधानसभा क्षेत्र के मथौली नगर पंचायत के पास काफिले में चल रही तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ब्लॉक प्रमुख की स्कॉर्पियो समेत तीन वाहन क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी की गाड़ी, ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान की स्कॉर्पियो और पुलिस एस्कॉर्ट में शामिल टाटा सूमो क्षतिग्रस्त हुई हैं। टक्कर के बाद वाहनों को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के बाद काफिला कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर आगे के लिए रवाना हो गया। प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में हुई इस घटना की स्थानीय स्तर पर चर्चा होती रही। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह काफिले में चल रहे वाहनों के बीच आगे निकलने की कोशिश बताई जा रही है।

Three vehicles in the convoy collided with each other
अखिलेश ने ओवैसी को बताया ‘सियासत का सौदागर’, पंकज चौधरी बोले- अयोध्या जाने से पहले आईना देखकर आएं

सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति, सभी सुरक्षित

घटना की जानकारी मिलते ही काफिले में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभाली। हादसे के बाद सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। किसी के घायल नहीं होने की खबर से काफिले में मौजूद लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली।

फिलहाल हादसे की वजह को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तीन वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं होना राहत की बात है।

पंकज चौधरी कुशीनगर में भाजपा की संगठनात्मक समीक्षा बैठकों में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी।

Three vehicles in the convoy collided with each other
यूजीसी विवाद पर पंकज चौधरी की प्रतिक्रिया, बोले- युवाओं के सपनों और अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता