- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- 1300 Kg Statue Of Queen Heo Will Be Installed On Banks Of Saryu River What Is Ayodhyas Royal Connection With South Korea
सरयू तट पर लगेगी रानी हो की 1300 किलो की प्रतिमा, क्या है अयोध्या का दक्षिण कोरिया से ‘शाही’ कनेक्शन
Korean Queen Heo Statue: अयोध्या में रानी हो की 12 फुट ऊंची प्रतिमा पहुंची। 'इंडो कोरियन फेस्ट' से पहले सरयू तट पर मेमोरियल पार्क में इसका लोकार्पण होगा, जो भारत-कोरिया संबंधों को नई ऊंचाई देगा।
- Written By: प्रतीक पांडेय

सरयू तट पर लगेगी रानी हो की 1300 किलो की विशाल प्रतिमा, फोटो- सोशल मीडिया
Korean Queen Heo Ayodhya Connection: रामनगरी अयोध्या अब अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संगम का केंद्र बन रही है। सरयू नदी के तट पर ‘रानी हो’ की 1300 किलो वजनी प्रतिमा स्थापित की जा रही है। 2000 साल पुराने इस शाही कनेक्शन को जीवंत करने के लिए भव्य ‘इंडो कोरियन फेस्ट’ की तैयारियां भी जोरों पर हैं।
अयोध्या के सरयू तट पर स्थित ‘क्वीन हो मेमोरियल पार्क’ में एक नया ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। सोमवार को रानी हो की 12 फुट ऊंची और लगभग 1300 किलो वजनी प्रतिमा अयोध्या पहुंच गई है। रॉक स्टोन मटेरियल से बनी यह प्रतिमा बेहद कलात्मक तरीके से डिजाइन की गई है। पार्क का संचालन कर रही टीम के अनुसार, इस प्रतिमा का लोकार्पण 24 दिसंबर से शुरू होने वाले ‘इंडो कोरियन फेस्ट’ से पहले कर दिया जाएगा।
2000 साल पुरानी वो जादुई समुद्री यात्रा
इस प्रतिमा के पीछे छिपी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। कोरियाई किंवदंतियों के अनुसार, लगभग 2000 साल पहले अयोध्या की राजकुमारी सुरिरत्ना ने एक साहसिक निर्णय लिया था। वे नाव के जरिए समुद्र पार कर करीब 4500 किलोमीटर का सफर तय करके कोरिया पहुंची थीं। वहां उन्होंने राजा किम सूरो से विवाह किया और रानी हो के नाम से प्रसिद्ध हुईं। आज दक्षिण कोरिया की लगभग 60 लाख की आबादी खुद को इसी अयोध्या की राजकुमारी का वंशज मानती है और अयोध्या को अपना ननिहाल मानती है।
सम्बंधित ख़बरें
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
‘पत्नी का दर्जा दो वरना जान दे दूंगी’, बीजेपी नेता के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका; लगाए गंभीर आरोप
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
यूपी में लखनऊ, मेरठ और अयोध्या समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर तलाशी जारी
इंडो-कोरियन फेस्ट और ‘कोरियन विलेज’ का आकर्षण
24 दिसंबर से शुरू हो रहे इंडो कोरियन फेस्ट के लिए पार्क को पूरी तरह से सजाया जा रहा है। पार्क परिसर में एक विशेष ‘कोरियन विलेज’ विकसित किया गया है। यहां पर्यटकों के लिए कोरिया और अवध के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए रेस्टोरेंट, आधुनिक किचन एरिया और कैफेटेरिया तैयार किए गए हैं। इसके अलावा, ठहरने के लिए डुप्लेक्स कॉटेज, गेम जोन और एक भव्य ओपन एयर थिएटर भी बनाया गया है। रानी हो की समुद्री यात्रा को दर्शाने के लिए ग्रेनाइट से बना ‘गोल्डन एग’ का प्रतीक भी यहां स्थापित है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सरकार को एयरलाइंस बेचने की नौबत क्यों आई? आज होगी PIA की नीलामी, प्वाइंट्स में समझें सबकुछ
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को मिलेंगे नए पंख
इस परियोजना की नींव नवंबर 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने संयुक्त रूप से रखी थी। जिला प्रशासन का मानना है कि राम मंदिर के बाद अब यह पार्क अयोध्या की अंतरराष्ट्रीय छवि को और मजबूत करेगा। जिलाधिकारी के अनुसार, रानी हो मेमोरियल पार्क एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय धरोहर है, जिससे आने वाले समय में दक्षिण कोरिया से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी होगी। पार्क में बना किंग और क्वीन पवेलियन दोनों देशों की संस्कृतियों के मिलन का जीवंत उदाहरण है।
1300 kg statue of queen heo will be installed on banks of saryu river what is ayodhyas royal connection with south korea
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PMकैसी महिलाएं घर-परिवार के लिए होती हैं साक्षात लक्ष्मी का रूप? जानिए आचार्य चाणक्य के विचार
Feb 16, 2026 | 09:43 PMफ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई
Feb 16, 2026 | 09:42 PMहेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PMIND vs PAK: भारत से मिली हार के बाद गुस्से में हैं आसिम मुनीर, क्या मोहसिन नकवी की PCB से होने वाली है छुट्टी
Feb 16, 2026 | 09:41 PMनासिक में 18 हजार जन्म प्रमाणपत्र संदिग्ध, सोमैया ने की जांच की मांग, महापौर का 8 दिनों में रिपोर्ट का आश्वासन
Feb 16, 2026 | 09:32 PMपाकिस्तान से आए नाबालिगों ने बाल सुधार गृह में की फायरिंग, जम्मू-कश्मीर में मचा हड़कंप
Feb 16, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM
Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM












