-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- 10 Muslim Girl Students Left The Exam After Refusing To Remove Their Hijab
Hijab vs Kitab: 10 मुस्लिम लड़कियों ने छोड़ दी परीक्षा, नहीं उतारा हिजाब…कॉलेज ने कहा करना था वेरिफिकेशन
- Written By: Saurabh Pal
यूपी बोर्ड की परिक्षाएं चल रही हैं। इस बार कुल 2,72,824 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी, लेकिन जौनपुर में 10 छत्राओं ने परीक्षा छोड़ी तो चर्चा का विषय बन गया। दरअसल 10वीं कक्षा की 10 छात्राओं ने हिजाब उतारने से मना कर दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर (मुस्लिम छत्राएं)
जौनपुरः उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परिक्षाएं चल रही हैं। इस बार कुल 2,72,824 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी, लेकिन जौनपुर में 10 छत्राओं के परीक्षा छोड़ने का कारण चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल 10वीं कक्षा की 10 छात्राओं ने हिजाब उतारकर परीक्षा देने से इंकार कर दिया। स्कूल प्रशासन उन्हे हिजाब उतारने को कहा तो छत्राएं वापिस घर लौट आईं। पूरा मामला खुदौली स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज का है।
परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक दिनेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि सेंटर में बड़ी संख्या में मुस्लिम छात्राएं हिजाब उतारकर परीक्षा दे रही थीं। चार छात्राओं ने हिजाब उतारकर परीक्षा देने से मना कर दिया और परीक्षा छोड़कर चली गईं।
खेतासराय स्थित मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल का सेंटर सर्वोदय इंटर कॉलेज में गया है। स्कूल से कॉलेज की दूरी 4 किलोमीटर है। 10वीं कक्षा का सोमवार को हिंदी की परीक्षा थी। परीक्षा देनें आईं छात्राओं को चेकिंग के बाद क्लास रूम में एंट्री दी जा रही थी। इस दौरान कुछ छत्राएं हिजाब उतारकर क्लासरूम में चली गईं, लेकिन 4 छत्राओं ने हिजाब उतारने से मनाकर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
ऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
एक छात्रा के पिता अहमदुल्लाह ने कहा, आज सुबह बच्चियों का हिंदी का पेपर था। पता चला कि बच्चियां स्कूल नहीं जा रही हैं। बच्चियों ने बताया कि हिजाब में पेपर नहीं देने दिया जा रहा। इस पर मैंने बोला- आप लोगों के साथ चलता हूं। चार बच्चियों को लेकर स्कूल पहुंचा। सेंटर में जब एंट्री होने लगी तो बच्चियों को अंदर नहीं जाने दिया गया। गेट पर बोला गया कि आप लोगों को हिजाब उतार करके ही अंदर जाना है।
अब्दुला ने कहा कि मैंने टीचर से कहा कि लेडीज टीचर से चेकिंग करवा लीडिए, लेकिन टीचर नहीं माने। हमदुल्लाह ने कहा- अगर बच्चियों को हिजाब में पेपर देने दिया जाएगा तो हम बच्चियों को भेजेंगे। वरना नहीं भेजेंगे। उन्होंने बताया कि आज जैनब, फातिमा, मरियम, नायमा, उम्मेखौला, रुश्दा, जुबिया, हुमैरा, सिद्दीका, काशिफा ने अपनी परीक्षा छोड़ी है।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कॉलेज प्रबंधक बोले- किसी छात्र को परीक्षा देने से नहीं रोका गया
वहीं हिजाब मामले पर कॉलेज प्रबंधन अनिल उपाध्याय ने बताया कि किसी भी छात्रा को परीक्षा देने से नहीं रोका गया। एडमिट कार्ड पर लगी फोटो से चेहरे का वेरिफिकेशन करना था। लेकिन छत्राों ने चेहरे से नकाब हटाने से मना कर दिया। ऐसे में एंट्री देना नियम विरुद्ध होता है। नकाब नहीं हटाने की बात कहते हुए छात्राएं वापिस चली गईं। वहां तैनात स्टाफ ने उन्हें नहीं हटाया। ऐसे में यह कहना कि छात्राओं को कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा देने से रोक दिया, गलत है।
10 muslim girl students left the exam after refusing to remove their hijab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













