- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- 1 Dead 17 Injured In Collision Between Uttarakhand And Up Roadways Buses In Hathras
मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी! ड्राइवर की एक चूक से 2 बसों की टक्कर, 1 की मौके पर ही मौत, 17 घायल
हाथरस के चंदपा क्षेत्र में ड़के उत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच टक्कर हो जाने से एक यात्री की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।
- Written By: राहुल गोस्वामी

उत्तराखंड और उप्र रोडवेज की बसों की टक्कर
हाथरस : उत्तरप्रदेश से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां के हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा रोड पर बुधवार तड़के उत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच टक्कर हो जाने से एक यात्री की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। मामले पर पुलिस ने बताया कि यह हादसा मीतई गांव के पास हुआ, जब आगरा से टनकपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस हाथरस से आगरा जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गई।
घटना बाबत पुलिस ने बताया कि, उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह हाथरस के सादाबाद के टिकेट गांव का रहने वाला था। घायलों में उत्तराखंड काठगोदाम रोडवेज की बस का चालक यूनिस भी शामिल है, जो उत्तराखंड के अलीनगर का निवासी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त काठगोदाम डिपो का बस ड्राइवर बस चलाते हुए मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में 4 महीनों में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत, 16 ब्लैकस्पॉट बने हादसों के केंद्र
जवाहरनगर में टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 2 चालकों की मौत, 1 युवक गंभीर घायल
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल: भंडारा में सड़क हादसों का कहर, 4 महीनों में 78 लोगों की मौत
खबरों की मानें तो, सुबह 3 बजे के करीब उत्तराखंड के काठगोदाम डिपो की रोडवेज बस आगरा की ओर जा रही थी। वहीं हाथरस डिपो की बस आगरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान उत्तराखंड डिपो के ड्राइवर यूनुस पुत्र अनवर निवासी अलीनगर किच्छा उधम सिंह नगर उत्तराखंड के पास किसी का फोन आया और वह बस चलाते हुए फोन पर बात करने लगा। जिससे उसकी बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही हाथरस डिपो की बस से भिड़ गई। जिससे हाथरस डिपो के बस चालक 52 वर्षीय विजय सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी टिकैत अरौठा सादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
मामले पर पुलिस अधीक्षक (शहर) हिमांशु माथुर ने कहा, ‘‘यह टक्कर तड़के करीब तीन बजे चंदपा इलाके में हुई। इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल यात्रियों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया। SP माथुर ने कहा, “प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।” उन्होंने बताया कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
1 dead 17 injured in collision between uttarakhand and up roadways buses in hathras
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 मई LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मार्को रुबियो
May 24, 2026 | 06:43 AMव्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
May 24, 2026 | 06:34 AMHoroscope 24 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानें कितने होनहार निकलेंगे आज पैदा हुए बच्चे
May 24, 2026 | 06:07 AMNagpur Weather: सूरज दिखाएगा रौद्र रूप! नागपुर में आज रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान, जानें कैसा होगा मौसम?
May 24, 2026 | 06:05 AMSmartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते
May 24, 2026 | 05:56 AMMaharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?
May 24, 2026 | 05:50 AMनई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
May 24, 2026 | 03:29 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














