-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nehru Nagar Shamim Tower Lift Shaft Mumbai Accident Child Death Updates
मुंबई में दर्दनाक हादसा: नेहरू नगर के शमीम टावर में लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से 12 साल के मासूम बच्चे की मौत
- Written By: रूपम सिंह
Mumbai Lift Accident: मुंबई के नेहरू नगर में शमीम टावर की 10वीं मंजिल पर खुली लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से 12 वर्षीय जमीर शेख की मौत हो गई। निवासियों ने सोसायटी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (साेर्स:-सोशल मीडिया)
Mumbai Lift Accident Nehru Nagar Shamim Tower: मुंबई के नेहरू नगर स्थित शमीम टावर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई। इस घटना ने इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान जमीर शेख के रूप में हुई है, जो रात करीब नौ बजे अपने दोस्त के साथ इमारत की 10वीं मंजिल पर खेल रहा था।
तकनीकी खराबी के कारण खुला दरवाजा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेलते समय जमीर लिफ्ट के बाहरी सुरक्षा दरवाजे के सहारे खड़ा था। इसी दौरान कथित रूप से तकनीकी खराबी के कारण दरवाजा खुल गया, जबकि लिफ्ट उस समय 10वीं मंजिल पर न होकर तीसरी मंजिल पर मौजूद थी। संतुलन बिगड़ने से बच्चा सीधे लिफ्ट शाफ्ट में गिर गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बच्चे को बाहर निकालकर तुरंत सायन अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश, 97 हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद
FDA की जांच में बड़ा खुलासा: PMC अस्पतालों में कागज पर बांटी जा रही मलहम, घर की बोतलों में सिरप
वैश्विक युद्ध की मार रसोई पर: संकट से बिगड़ा बजट, थोक तेल बाजार में 6 से 7 रुपये प्रति किलो तक का उछाल
हिंगणा-कान्होलीबारा से टाकलघाट सड़क बदहाल, 10 किमी मार्ग पर गड्ढों से रोज हादसे; 15 गांवों के लोग परेशान
यह भी पढ़ेः- दादर स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, CCTV में सामने आया दूसरा पहलू; जांच में जुटी रेलवे पुलिस
रखरखाव में लापरवाही का आरोप
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि सोसायटी प्रबंधन द्वारा लिफ्ट के नियमित रखरखाव और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि समय पर आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा जांच होती, तो इस दुर्घटना को टाला जा सकता था।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, लिफ्ट का तकनीकी और फोरेंसिक ऑडिट कराया जा रहा है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Nehru nagar shamim tower lift shaft mumbai accident child death updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akola News: अकोला में नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश, 97 हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद
Jul 19, 2026 | 03:41 PMFDA की जांच में बड़ा खुलासा: PMC अस्पतालों में कागज पर बांटी जा रही मलहम, घर की बोतलों में सिरप
Jul 19, 2026 | 03:39 PMवैश्विक युद्ध की मार रसोई पर: संकट से बिगड़ा बजट, थोक तेल बाजार में 6 से 7 रुपये प्रति किलो तक का उछाल
Jul 19, 2026 | 03:36 PMTV Spoiler: तुम से तुम तक से लेकर क्योंकि सास भी कभी बहू थी तक, इस हफ्ते आएगा ट्विस्ट का बवाल
Jul 19, 2026 | 03:34 PMशरिया पढ़ने वाले की एंट्री बैन…इस देश के राष्ट्रपति ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- लागू नहीं होगा इस्लामी कानून
Jul 19, 2026 | 03:27 PMलोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुलाई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक, मानसून सत्र से पहले तय होगा संसद सत्र का एजेंडा
Jul 19, 2026 | 03:26 PMकेन-बेतवा आंदोलन पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- लाठी और गिरफ्तारी से नहीं, संवाद से चलता है लोकतंत्र
Jul 19, 2026 | 03:25 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM











