-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rg Kar Medical College Ex Principal Sandip Ghosh Supreme Court Hearing
कोलकाता कांड: CBI के बाद ED का एक्शन, संदीप घोष के 6 ठिकानों पर रेड, आज SC में सुनवाई
- Written By: राहुल गोस्वामी
ED ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष संदीप के घर सहित 6 ठिकानों पर छापा मारा है। CBI जांच के खिलाफ घोष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

(डिज़ाइन फोटो)
कोलकाता: एक खबर के अनुसार कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप भी है। वहीं अब एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने बी इस बाबत PMLA के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसी क्रम में आज यानी शुक्रवार 6 सितंबर को ED ने संदीप के घर सहित 6 ठिकानों पर छापा मारा है।
बता दें कि इस मामले की CBI भी जांच कर रही है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बीते 13 अगस्त को CBI को आरजी कर रेप-हत्या केस और अस्पताल में वित्तीय गड़बड़ी की जांच सौंपी थी। CBI जांच के खिलाफ घोष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। संदीप घोष ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है, जिसमें उनके कार्यकाल के दौरान संस्थान में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली याचिका में पक्षकार के रूप में शामिल किए जाने की उनकी याचिका खारिज कर दी गयी है।
यहां पढ़ें – J&K चुनाव: आ गई BJP की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
सम्बंधित ख़बरें
ज्योति वाघमारे का संजय राउत पर हमला, बोलीं- कांग्रेस के ‘सुपारीबाज’ प्रवक्ता; महिला आयोग में शिकायत की चेतावनी
कुवैत से बहरीन तक तबाही! ईरान का अमेरिकी बेस पर भीषण हमला, 8 सैन्य ठिकानों को मिसाइलों से किया राख
गोंदिया: गंगाझरी-तिरोड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, 9 घायल
TET परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश, भंडारा में भी पेपर लीक पर उठे गंभीर सवाल
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Enforcement Directorate raid underway at the residence of former principal of Kolkata’s RG Kar Medical College Sandip Ghosh. ED had registered a case of PMLA in the financial irregularities case. Ghosh is presently in the custody of CBI pic.twitter.com/WJUE9UhbUb — ANI (@ANI) September 6, 2024
दरअसल हाईकोर्ट ने कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का बीते 23 अगस्त को आदेश दिया था। हाईकोर्ट का बीते 23 अगस्त का आदेश अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली की याचिका पर आया था, जिन्होंने घोष के कार्यकाल के दौरान अस्पताल में कथित वित्तीय कदाचार की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच का अनुरोध किया था। फिर हाईकोर्ट ने याचिका में पक्षकार के रूप में शामिल किए जाने के घोष के अनुरोध को भी खारिज कर दिया था और कहा था कि वह मामले में ‘‘आवश्यक पक्षकार” नहीं थे।
यहां पढ़ें- महाराष्ट्र: मुंबई के टाइम्स टॉवर में लगी भयंकर आग,कई के फंसे होने की आशंका, देखें Video
बता दें कि CBI ने घोष को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था। वे 8 दिन की CBI कस्टडी में हैं। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग घोष को सस्पेंड कर चुका है। इससे पहले 28 अगस्त को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने संदीप घोष की सदस्यता रद्द कर दी थी।
जानकारी दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रदर्शन में शामिल हुए पीड़िता प्रशिक्षु चिकित्सक के माता-पिता ने यह गंभीर आरोप लगाया कि घटना सामने आने के बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें पैसे देने की कोशिश की थी। अस्पताल में बीते नौ अगस्त को उनकी बेटी का शव मिला था।पीड़िता चिकित्सक के पिता ने कहा था कि, ‘‘पुलिस शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। हमें शव को देखने की इजाजत नहीं दी गई और जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तब तक हमें थाने में इंतजार करना पड़ा। बाद में जब शव को हमें सौंपा गया, तब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हमें धन की पेशकश की लेकिन हमने इसे लेने से तुरंत इनकार कर दिया।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rg kar medical college ex principal sandip ghosh supreme court hearing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ज्योति वाघमारे का संजय राउत पर हमला, बोलीं- कांग्रेस के ‘सुपारीबाज’ प्रवक्ता; महिला आयोग में शिकायत की चेतावनी
Jun 28, 2026 | 09:44 AMकुवैत से बहरीन तक तबाही! ईरान का अमेरिकी बेस पर भीषण हमला, 8 सैन्य ठिकानों को मिसाइलों से किया राख
Jun 28, 2026 | 09:43 AMगोंदिया: गंगाझरी-तिरोड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, 9 घायल
Jun 28, 2026 | 09:39 AMTET परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश, भंडारा में भी पेपर लीक पर उठे गंभीर सवाल
Jun 28, 2026 | 09:37 AMIND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
Jun 28, 2026 | 09:37 AMगोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन
Jun 28, 2026 | 09:32 AMमुंबई के जलाशयों का जलस्तर लगातार घटा, अच्छी बारिश नहीं हुई तो हो सकती है पानी की कटौती
Jun 28, 2026 | 09:31 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM










