- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Time Tower Major Fire Erupts In Mumbai 7 Storey Commercial Building
महाराष्ट्र: मुंबई के टाइम्स टॉवर में लगी भयंकर आग,कई के फंसे होने की आशंका, देखें Video
मुंबई में आज लोअर परेल इलाके में कमला मिल परिसर की ‘टाइम्स टॉवर' नामक सात मंजिलाव्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज यानी शुक्रवार को एक सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में भयंकर आग लग गई। खबर है कि यहां के लोअर परेल इलाके में कमला मिल परिसर की ‘टाइम्स टॉवर’ इमारत में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई। इस बाबत BMC ने बताया कि आग इमारत के बेसमेंट से शुरू हुई। बाद में यह इमारत की 5वीं, 6वीं और 7वीं मंजिल तक फैल गई।
#WATCH | Maharashtra | Fire tenders carry out operation to douse the fire that broke out in Times Tower building in Lower Parel West, Mumbai. No injuries reported. 9 fire tenders at the spot. pic.twitter.com/LDnUqDbfk8 — ANI (@ANI) September 6, 2024
वहीं दमकल विभाग ने इसे ‘स्तर-दो’ की आग घोषित किया है और आठ दमकल गाड़ियों एवं अन्य अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा है। अब तक किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है।
प्राधिकारियों ने शुरू में कहा था कि यह व्यावसायिक इमारत सात मंजिला है लेकिन बाद में उन्होंने इसे 14 मंजिला इमारत बताया। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह आग इमारत के पीछे की ओर तीसरी और सातवीं मंजिलों के बीच ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ तक सीमित है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए व्यावसायिक इमारत में प्रवेश करने और दरवाजे पर लगे ताले तोड़ने के लिए ‘‘छेनी और हथौड़े” का इस्तेमाल किया।
सम्बंधित ख़बरें
Uber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा
ऐसा होगा आज के दिन जन्मे बच्चों का भविष्य: व्यवहारकुशलता और लेखन में पाएंगे ख्याति
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
वहीं एक अधिकारी ने पहले बताया था कि आठ दमकल गाड़ियों एवं अन्य अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया है। कमला मिल्स परिसर में आग लगने की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। यह पार्कसाइड आवासीय भवन के बगल में स्थित है। पार्कसाइड के निवासियों ने कहा कि अपने घरों के पास आग और धुएं का गुबार उठते देखना ‘‘भयावह अनुभव” था।
इस बाबत निवासियों ने कहा कि सोसाइटी के सुरक्षा कर्मचारियों ने अग्निशमन कर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही इमारत के अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। एक निवासी ने कहा कि दमकल विभाग की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमारी आपात टीम ने आग बुझाने की कोशिश की।
यहां पढ़ें – J&K चुनाव: आ गई BJP की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी, शाह और योगी समेत इनके नाम शामिल
#WATCH | Maharashtra | Efforts are underway to douse the fire that broke out in Times Tower building located in Lower Parel West, Mumbai. No injuries reported. pic.twitter.com/1rAyssPTFv — ANI (@ANI) September 6, 2024
जानकारी के अनुसार यह आग आज सुबह करीब 6:30 बजे लगी है। फिलहाल इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए पिलहाल दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। इस आग लगने का कारण अभी भी साफ नहीं हुआ है।
जानकारी दें कि इससे पहले बीते 29 दिसंबर 2017 को कमला मिल्स कंपाउंड में ऐसे ही एक रेस्टोरेंट में आग लगी थी। तब इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी। वहीं करीब 55 लोग घायल हुए थे। कमला मिल्स दरअसल एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। इसमें लगभग 34 रेस्टोरेंट, बार और कई कंपनियों के बड़े दफ्तर मौजुद हैं।
Time tower major fire erupts in mumbai 7 storey commercial building
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Uber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा
May 14, 2026 | 05:16 AMऐसा होगा आज के दिन जन्मे बच्चों का भविष्य: व्यवहारकुशलता और लेखन में पाएंगे ख्याति
May 14, 2026 | 05:00 AMPM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM










