पीएम किसान की 23वीं किस्त जल्द, ऐसे चेक करें मिलेगा पैसा या नहीं
PM Kisan 23rd Installment : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया। जानिए पैसा कब आ सकता है और कैसे चेक करें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।
- Written By: हितेश तिवारी
पीएम किसान योजना (फोटो - गूगल इमेज)
PM Kisan Beneficiary Status : देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता लेते हैं। यह रकम किसानों के खातों में तीन किस्तों में भेजी जाती है। अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार जून या जुलाई 2026 में अगली किस्त जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि समय रहते अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न आए।
भुगतान से पहले जांच लें अपना स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि इस बार किस्त मिलेगी या नहीं, तो पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status विकल्प चुनें। वहां मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके जानकारी देखी जा सकती है। स्क्रीन पर Eligible लिखा होना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस
PM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे किसानों के लिए 23वीं किस्त नई किस्त, मिलेंगे पूरे 2000 रुपये
आज से PM मोदी का बंगाल दौरा: किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं की सौगात, 3 नौसेनिक जहाजों का करेंगे कमीशन
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये, गुजरात में मनाया जाएगा PM किसान उत्सव
इसके साथ Land Seeding और Aadhaar Bank Account Seeding का स्टेटस Yes होना चाहिए। अगर इनमें कहीं No दिख रहा है, तो किस्त अटक सकती है। गांव या क्षेत्र की पूरी सूची देखने के लिए Beneficiary List सेक्शन में जाकर राज्य, जिला और ब्लॉक चुनना होगा।
ये खबर भी पढ़ें : Smart Meter: यूपी में अब ऐप पर नहीं मोबाइल नंबर पर आएगा बिजली बिल, परेशानी से बचने के लिए करें अपडेट
केवल सरकारी पोर्टल से ही लें सही जानकारी
भारत सरकार ने e-KYC को भी अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं की है, वे पोर्टल पर OTP के जरिए या नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक प्रक्रिया से इसे पूरा कर सकते हैं। कई बार जमीन के रिकॉर्ड अपडेट न होने की वजह से भी किस्त रुक जाती है।
अगर पिछली किस्त नहीं आई थी, तो किसान नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाकर दस्तावेज सत्यापन जरूर करवाएं। किसानों को यह भी सलाह दी गई है कि किसी फर्जी कॉल, मैसेज या वेबसाइट के झांसे में न आएं और केवल सरकारी पोर्टल से ही जानकारी लें।
