- Hindi News »
- Health »
- Central Government Launches Swasth Bharat Portal To Gather All The Data And Health Service At One Place
Swasth Bharat Portal: एक क्लिक पर मिलेगी सारी डिजिटल हेल्थ सेवाएं, ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ सरकार की नई पहल
Swasth Bharat Portal Launch: केंद्र सरकार ने हेल्थ सिस्टम में सुधार की करते हुए स्वस्थ भारत पोर्टल लांच किया है। इससे देश की स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण होगा और प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
- Written By: रीता राय सागर

Swasth Bharat Portal (सौ. सोशल मीडिया)
Swasth Bharat Portal को लांच करने के पीछे केंद्र सरकार का मकसद सभी सरकारी हेल्थ सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म से जोड़ना है। इससे मरीज, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी व हेल्थ सेक्टर से जुड़े सभी कर्मियों को एक ही जगह पर कई तरह के लाभ मिल सकेंगे। बुधवार को इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी गई।
बार-बार एक ही डेटा नहीं करनी होगी अपडेट
इस स्वास्थ्य पोर्टल को एपीआई-आधारित एग्रीगेटर (API based Aggregator) प्लेटफॉर्म के रूप में डिजाइन किया गया है। इससे अलग-अलग सिस्टम और बिखरे हुए डेटा सेट को एक जगह लाने में मदद मिलेगी। इससे संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और सबसे बड़ा फायदा यह है कि बार-बार एक ही डेटा अलग-अलग भरने की आवश्यकता नहीं होगी।
इस पोर्टल पर सभी स्वास्थ्य सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, ताकि काम करने में आसानी हो और अलग-अलग एप्लिकेशन के बीच सामंजस्य बेहतर हो। स्वास्थ्य संबंधी सभी सरकारी योजनाएं एक ही इंटरफेस पर उपलब्ध होगी, जिससे बार-बार लॉग इन और डेटा एंट्री की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इससे पूरा प्रोसेस फास्ट होगा और काम समय से समाप्त होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Gym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे
Hiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
MP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान हेल्थ मॉडल, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
पढ़ाई के तनाव से राहत! नागपुर मेयो में मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
सभी फ्रंटलाइन हेल्थ वर्करों को होगी सहूलियत
इस पोर्टल के लांच से पहले भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले सभी फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स, जैसे आशा कार्यकर्ता, सहायक नर्स, दाई, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सीएचओ, और मेडिकल अधिकारी, को रिपोर्टिंग के लिए कई अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता था। जिससे समय की बर्बादी होती थी। इससे स्थानीय स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद है।
इस वन स्टॉप पोर्टल को ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ के तहत तैयार किया गया है और ‘आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट’ के साथ भी जोड़ा गया है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित और आसानी से साझा किए जा सकेंगे। उम्मीद है कि इस प्लेटफ़ॉर्म की मदद से डेटा एंट्री में लगने वाला समय 20-40 फीसदी तक कम हो जाएगा। आ वाले समय में इसमें कई और डेटाबेस को जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें- Pregnancy Care: प्रेग्नेंसी के दौरान लगाएं ध्यान, जच्चा और बच्चा दोनों के लिए फायदेमंद
क्या है इसके लाभ-
- इंफ्रास्ट्रक्चर में 20-30 प्रतिशत की कमी।
- डेटा एंट्री में लगने वाले समय में 20-40 फीसदी तक की गिरावट।
- एचआर डुप्लीकेशन में भी 20-40% तक की गिरावट आंकी गई है।
- इस प्लेटफॉर्म की मदद से निर्णय लेना आसान होगा।
- बार-बार एक ही डेटा अलग-अलग माध्यमों पर अपडेट करने की आवश्यकता नहीं होगी।
Central government launches swasth bharat portal to gather all the data and health service at one place
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














