Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर हो गई है। पीएम ने किसानों को 2-2 हजार रुपये की सौगात दी है।

  • Written By: दिव्या सिंह
Updated On: Jun 20, 2026 | 06:15 PM

पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना 23वीं क‍िस्‍त जारी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Kisan Yojana Released By Prime Minister Modi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत आज करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम से पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। बंगाल में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से पीएम किसान की 23वीं किस्त के रूप में किसानों को 2-2 हजार रुपये की सौगात दी है।

योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि हस्तांतरित की गई है। सरकार के अनुसार, इस किस्त का लाभ देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को मिला है। इसके लिए केंद्र सरकार 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है।

पीएम किसान योजना में लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें

  • इसके लिए पहले पीएम किसान के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद Beneficiary List पर क्लिक करें
  • अब अपने राज्य, जिले, उप जिले, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें
  • Get Report पर क्लिक करें, आपके सामने पूरे गांव के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी

क्‍या है पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में आता है। साल 2018-19 में इस योजना की शुरुआत हुई थी। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही का पैसा आज 20 जून को खाते में आने वाला है। पिछली किस्त 13 मार्च को आई थी। इस बार किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। जबकि पिछले साल पहली तिमाही की किस्त अगस्त में जाकर आई थी। आप pmkisan.gov.in पर अपना स्टेटस और Beneficiary List में अपना नाम चेक कर सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर हर लाइव अपडेट आपको यहां मिलती रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

चुनाव हारे, पार्टी टूटी और अब ‘फंड वार’, बगावत के बाद TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, 440 करोड़ रुपये अटके

PM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे किसानों के लिए 23वीं किस्त नई किस्त, मिलेंगे पूरे 2000 रुपये

महुआ मोइत्रा का बड़ा दांव! राजनाथ सिंह की चिट्ठी शेयर कर मोदी सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे, बगावत की अटकलें

जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव के बाद से थी फरार; दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने दबोचा

खाते में पैसा आया या नहीं, ऐसे चेक करें पीएम क‍िसान का स्‍टेटस

  • स्टेटस चेक करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • अब अपना स्टेटस चेक करने के लिए Know Your Status पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें, फिर ओटीपी से वेरिफाई करें
  • अगर स्टेटस पर eKYC पर ग्रीन टिक है तो मतलब आपके खाते में पैसा आ जाएगा

ये भी पढ़ें- किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये, गुजरात में मनाया जाएगा PM किसान उत्सव

वहीं, अगर किसी किसान को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो ‘Know Your Registration Number’ ऑप्शन पर क्लिक करके आधार या लिंक मोबाइल नंबर की मदद से इसे जान सकते हैं। फिर कैप्चा कोड और OTP डालकर चेक कर सकते हैं कि बेनिफिशयरी लिस्ट में नाम है या नहीं।

Pm kisan samman nidhi yojana 23rd installment released9 crore farmers to receive 2000 rupees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 05:45 PM

Topics:  

  • PM Kisan
  • PM Kisan samman nidhi scheme
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.