आज से PM मोदी का बंगाल दौरा: किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं की सौगात, 3 नौसेनिक जहाजों का करेंगे कमीशन
PM Narendra Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत करेंगे।
- Written By: प्रिया जैस
पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-IANS)
PM Narendra Modi on International Yoga Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे हुगली और कोलकाता में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को सुबह लगभग 6:30 बजे कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी भाग लेंगे और जनता को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी का शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार, 20 जून को पीएम नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा हुगली जिले से शुरू होगा। वे दोपहर लगभग 3:45 बजे हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ समारोह में शामिल होंगे। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जुड़ी ऐतिहासिक महत्व की जगह है।
विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्धाटन
इसके बाद, पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे। रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, मछली पालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में फैली इन परियोजनाओं से इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, आजीविका में सुधार होगा, किसानों को लाभ मिलेगा और पूरे राज्य में सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार दे रही है ₹3 लाख का लोन, न कोई गारंटी और न भारी ब्याज; फटाफट चेक करें पूरी डिटेल
कोलकाता एयरपोर्ट पर भारी बवाल! अभिषेक बनर्जी के आने से पहले भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, देखें VIDEO
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये, गुजरात में मनाया जाएगा PM किसान उत्सव
कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा हाई! अभिषेक बनर्जी पहुंचे स्पीकर के पास, रद्द होगी बागी सांसदों की सदस्यता?
प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत, देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। बता दें, कि अकेले पश्चिम बंगाल में 45 लाख से अधिक लाभार्थियों को 900 करोड़ रुपए से अधिक क्रेडिट किए जाएंगे।
किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा
बंगाल में इस योजना के तहत कुल 15,000 करोड़ रुपए से अधिक का वितरण होगा। यह योजना 2019 में लॉन्च की गई थी, जिसके बाद से देशभर में कुल वितरण 4.46 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। वे पश्चिम बंगाल में कई मुख्य कृषि योजनाओं की शुरुआत करेंगे।
इन योजनाओं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के हिस्से के तौर पर एग्री स्टैक, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शामिल हैं। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी लॉन्च करेंगे, जिससे राज्य के किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिलेगा।
PMDDKY की भी शुरुआत करेंगे
हुगली से पीएम मोदी पारंपरिक भारतीय तरीकों पर आधारित टिकाऊ और रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय मिशन को भी लॉन्च करेंगे। एकीकृत कृषि विकास की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर वे बंगाल में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) की भी शुरुआत करेंगे।
इसके साथ ही, पीएम मोदी दक्षिण 24 परगना के फ्रेजरगंज में आधुनिक और बढ़ी हुई क्षमता वाले फिशिंग हार्बर और बीरभूम के सैंथिया में नए बने मॉडर्न फिश मार्केट का उद्घाटन करेंगे। वे नदिया जिले के हरिंघाटा में रीजनल सीमेन प्रोडक्शन लैबोरेटरी और बकरियों के लिए सीमेन बैंक का भी उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।
रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत
वहीं, लगभग 590 करोड़ रुपए की लागत वाली महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। हावड़ा में 300 बिस्तरों वाले नए डिवीजनल रेलवे अस्पताल का भी शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री मोदी ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ के तहत तैयार किए गए 49 सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, पूर्वी मेदिनीपुर जिले में हौर और राधामोहनपुर के बीच एक ‘रोड ओवर ब्रिज’ की आधारशिला भी रखेंगे।
यह भी पढ़ें – PM Modi Gifts Thekua: छठ महापर्व का महाप्रसाद पहुंचा यूरोप, पीएम मोदी ने स्लोवाकिया में बढ़ाया बिहार का गौरव
तीन नौसैनिक जहाजों का करेंगे कमीशन
21 जून को प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे और हजारों योग करने वालों के साथ ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ सत्र में हिस्सा लेंगे। फिर, सुबह लगभग 9:15 बजे, प्रधानमंत्री कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों (INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय) को कमीशन करेंगे।
इन जहाजों के शामिल होने से देश की ऑपरेशनल क्षमताएं काफी बढ़ेंगी, समुद्री क्षेत्र की निगरानी बेहतर होगी और भू-राजनीतिक खतरों के खिलाफ हमारे तटीय जल की सुरक्षा मजबूत होगी। इन तीनों जहाजों को भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है और कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने बनाया था। 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री वाले ये जहाज ‘आत्मनिर्भरता’ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का भी सबूत हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
