किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये, गुजरात में मनाया जाएगा PM किसान उत्सव
PM Kisan 23rd Installment: PM मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल से पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment: 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली से देश के 9.44 करोड़ किसानों को ₹18,880 करोड़ से अधिक की प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता जारी करेंगे। गुजरात में इसे ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। गुजरात के 51.28 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त के तहत 1,025 करोड़ रुपए से अधिक की प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस किस्त के तहत राष्ट्रव्यापी स्तर पर 18,880 करोड़ रुपए से अधिक का हस्तांतरण होगा। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से पूरे भारत में 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को मिलेगी।
किसानों से ऑनलाइन बातचीत करेंगे PM मोदी
यह किस्त बिना किसी मध्यस्थ के सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। गुजरात में, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में गांधीनगर के टाउन हॉल में राज्य स्तरीय ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के साथ इस योजना के कार्यान्वयन को चिह्नित किया जाएगा। कृषि मंत्री जीतू वाघानी और राज्य मंत्री रमेश कटारा इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत, प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को संबोधित करते हुए किस्त जारी करेंगे और देशभर के किसानों से ऑनलाइन बातचीत करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा हाई! अभिषेक बनर्जी पहुंचे स्पीकर के पास, रद्द होगी बागी सांसदों की सदस्यता?
Coal Smuggling: ED का बड़ा एक्शन, आसनसोल से भ्रष्ट ADPC अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार
नवभारत निशानेबाज: मन की बात बड़ी ही सलोनी, मोदी से मेलजोल बढ़ाती मेलोनी
India US Deal आखिरी दौर में: विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बड़ा बयान- अगले हफ्ते भारत आएगा अमेरिकी दल
11 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पीएम-किसान योजना के शुभारंभ के बाद से अब तक 22 किस्तें वितरित की जा चुकी हैं, और भारत भर में 11 करोड़ से अधिक किसानों को 4.28 लाख करोड़ रुपए से अधिक की संचयी सहायता प्राप्त हुई है। गुजरात में इस योजना के तहत अब तक 69 लाख से अधिक किसान परिवारों को 23,083 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हो चुकी है।
यह भी पढे़ं- PM Modi Odisha Visit: PM मोदी 20 जून को जाएंगे ओडिशा, देंगे ₹47,600 करोड़ से अधिक की सौगात
राज्य सरकार ने व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गुजरात भर में समन्वित व्यवस्थाएं की हैं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्रों, मंडी, किसान उत्पादक संगठनों, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों और प्राथमिक कृषि ऋण समितियों में किया जाएगा। प्रधानमंत्री के संबोधन को देखने की सुविधा के लिए जिला, तालुका और ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
