-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Utility News »
- Pf Money Can Be Withdrawn Through Atm And Upi
जनवरी से ATM और UPI से निकलेगा PF का पैसा, सरकार ने पूरी प्रक्रिया पर दिया अपडेट
- Written By: रंजन कुमार
PF Withdrawal Limit: EPFO जल्द अपनी नई डिजिटल सेवा EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा। इस ऐप के आने के बाद EPFO सब्सक्राइबरों के लिए PF स्टेटस चेक, ट्रांसफर करना या क्लेम सेटलमेंट करना आसान होगा।

एटीएफ से पीएम अमाउंट की निकासी। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई
EPFO: वेतनभोगी लोगों के लिए प्रॉविडेंट फंड (PF) बहुत बड़ा सपोर्ट होता है। यह इमरजेंसी के वक्त काम आता है। मौजूदा समय में ऑनलाइन मोड से पीएफ का पैसा निकालने में 5-7 दिन लगते हैं। ऑफलाइन मोड पर पैसे के लिए एक महीने का इंतजार करना पड़ता है। मगर, अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सब्सक्राइबरों को प्रॉविडेंट फंड (PF) अकाउंट का पैसा सीधे ATM और UPI पेमेंट ऐप से निकालने की सुविधा देने जा रही। इसके तहत ईपीएफओ का नया मोबाइल ऐप EPFO 3.0 लाया जा रहा है।
नया सिस्टम जनवरी महीने से शुरू होगा। उससे पहले ईपीएफओ सब्सक्राइबरों के लिए ATM कार्ड जारी करेगा, जिससे सब्सक्राइबरों पीएफ का पैसा तुरंत निकाल सकेंगे।
कैसे निकाल सकेंगे पैसे?
नई प्रक्रिया में ईपीएफओ सब्सक्राइबरों को स्पेशल ATM कार्ड देगा। ये कार्ड PF अकाउंट से लिंक होगा। कार्ड का इस्तेमाल कर सब्सक्राइबर ATM से सीधे पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। इसके लिए EPFO से अप्रूप्ड ATM पर विजिट करना होगा। अप्रूप्ड ATM की लिस्ट जारी होगी। ATM पर अपने EPFO यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़े कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। ATM पर अपना पिन डालकर विदड्रॉ ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आप रकम निकाल सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
MIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
LPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
Railway Transfer: रेलकर्मियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, अब घर के पास मिलेगी मनचाही ट्रांसफर पोस्टिंग
UPI से PF अकाउंट करना होगा लिंक
UPI से पैसा निकालने के लिए अपने PF अकाउंट को UPI से लिंक करना होगा। इसके बाद ईपीएफ मेंबर GPay, PhonePe, Paytm जैसे UPI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर अपने PF अकाउंट से तुरंत पैसा निकाल पाएंगे।
ATM और UPI से पीएफ का पैसा निकालने की क्या लिमिट होगी?
EPFO 3.0 के आने के बाद ATM से विड्रॉल की लिमिट कुल जमा राशि के 50% तक सीमित हो सकती है। यानी कर्मचारी एक बार में अपना पूरा PF का पैसा नहीं निकाल सकते हैं। UPI से पैसे निकालने की लिमिट कुछ और कम हो सकती है।
पैसा निकालने की क्या होती हैं शर्तें?
रिटायरमेंट से 1 वर्ष पहले 90% राशि निकालने की अनुमति होती है। EPFO व्यक्ति की उम्र 55 से ज्यादा होने पर रिटायरमेंट मानता है। मेडिकल इमरजेंसी, घर खरीदना या बनवाना या हायर एजुकेशन के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर कुछ राशि निकाल सकते हैं। बेरोजगारी के 1 महीना बाद केवल 75% फंड निकाल सकते हैं। PF अकाउंट से पूरी राशि तब निकाल सकते हैं, जब कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बेरोजगार हो जाता है। आप 7 साल तक नौकरी कर चुके हैं तो PF अकाउंट में जमा अपनी हिस्सेदारी का 50% निकाल सकते हैं। इसका इस्तेमाल मैक्सिमम 3 बार कर सकते हैं।
टैक्स कटेगा?
किसी एम्प्लॉयी की 5 साल की सर्विस पूरी हो गई है और वो PF निकालता है तो उस पर इनकम टैक्स की लायबिलिटी नहीं होती। ये 5 साल की अवधि को एक कंपनी में पूरा करना जरूरी नहीं है। एक या इससे ज्यादा कंपनियों को मिलाकर भी ये टेन्योर पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: अब PF बैलेंस जानना हुआ आसान! EPFO वेबसाइट, SMS और ऐप से ऐसे करें चेक
EPFO 3.0 में और क्या होगा?
इससे 8 करोड़ से ज्यादा EPFO सब्सक्राइबरों का काम आसान होगा। इसमें क्लेम दाखिल करते ही अप्रूव हो जाएगा। मैनुअल चेक करने की जरूरत नहीं होगी। PF डिटेल्स में गलती होने पर करेक्शन के लिए EPFO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। EPFO 3.0 में गलतियां ऑनलाइन ठीक होंगी। इसमें e-KYC प्रोसेस आसान होगा। ऐप या पोर्टल पर तुरंत अपडेट्स मिल जाएंगे। पेंशनरों के लिए सेंट्रलाइज्ड पेमेंट सिस्टम होगा। इससे किसी बैंक से पेंशन मिल जाएगी। EPFO 3.0 में हाउसिंग, एजुकेशन, मैरिज जैसे कामों के लिए PF निकालना आसान होगा।
Pf money can be withdrawn through atm and upi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














