O Romeo Collection: ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर दम बरकरार, 28वें दिन भी फिल्म ने दिखाई ताकत

O Romeo Earnings: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। 28वें दिन फिल्म ने करीब 28 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब तक इसका कुल नेट कलेक्शन 71.30 करोड़ रुपये हो चुका है।
o romeo box office collection day 28 shahid kapoor film earnings
ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

O Romeo Box Office Collection Day 28: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो को रिलीज हुए लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। दर्शकों का प्यार फिल्म को लगातार मिल रहा है और यही वजह है कि चौथे हफ्ते में भी इसका कलेक्शन जारी है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी 2 जैसी फिल्मों को टक्कर दे रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन करीब 28 लाख रुपये का कलेक्शन किया। खास बात यह है कि पिछले दिन के मुकाबले इसमें लगभग 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। तीसरे हफ्ते के दौरान फिल्म ने करीब 3.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म के देशभर में हजारों शो अभी भी चल रहे हैं, जिससे यह साफ है कि दर्शकों की दिलचस्पी अभी खत्म नहीं हुई है। शुरुआती दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग भी दर्ज की थी।

शुरुआती दिनों में रहा दमदार प्रदर्शन

फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 12.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके बाद चौथे दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ और पांचवें दिन 5.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। हालांकि पहले हफ्ते के बाद फिल्म की कमाई धीरे-धीरे कम होती चली गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में बनी रही और लगातार कुछ न कुछ कमाई करती रही।

तीसरे और चौथे हफ्ते में दिखी गिरावट

दूसरे हफ्ते से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। आठवें दिन 2.15 करोड़ और नौवें दिन 3.4 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे कमाई घटती चली गई और तीसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमटने लगा। फिर भी फिल्म पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस से बाहर नहीं हुई और लगातार कमाई जारी रखे हुए है। अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 71.30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन लगभग 84.34 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

‘धुरंधर 2’ से मिल सकती है कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है, जिसका क्रेज फैंस के बीच पहले से ही देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि इस फिल्म के आने के बाद ‘ओ रोमियो’ की कमाई पर असर पड़ सकता है। हालांकि उससे पहले आने वाला वीकेंड ‘ओ रोमियो’ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है और फिल्म अपनी कमाई में थोड़ा और इजाफा कर सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com