-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- You Can Visit Khatu Shyam And Balaji Maharaj By Helicopter Service Will Soon Start
हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे अब खाटू श्याम और बालाजी महाराज के दर्शन, यात्रा करना होगा और भी आसान
- Written By: प्रीति शर्मा
खाटू श्याम, सालासर बालाजी और पीतांबरा पीठ दतिया के दर्शन करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी। इसके लिए फरीदाबाद के पास सूरजकुंड में मौजूद हेलीपैड का इस्तेमाल किया जाएगा।

हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे अब खाटू श्याम और बालाजी महाराज के दर्शन, यात्रा करना होगा और भी आसान
नवभारत डेस्क: देश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने देने के लिए सरकार अपने स्तर पर प्रयास करती रहती है। इसी बीच हरियाणा सरकार भी एक शानदार शुरुआत करने जा रही है। जिसमें प्रसिद्ध धार्मिक टूरिस्ट स्पॉट खाटू श्याम मंदिर, सालासर बालाजी और पीतांबरा पीठ दतिया के लिए जल्द ही हरियाणा सरकार हेलीकॉप्टर सेवा शुरु कर सकती है। जिसके बाद लोगों को इन धार्मिक जगहों पर जाने में बहुत ही आसानी होगी। खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन राजस्थान से होंगे और वहीं पीतांबरा पीठ दतिया के दर्शन करने के लिए मध्य प्रदेश जाना होगा।
कब होगी हेलीकॉप्टर यात्रा की शुरुआत
जानकारी के अनुसार खाटू श्याम, सालासर बालाजी और पीतांबरा पीठ दतिया के दर्शन करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी। इसके लिए फरीदाबाद के पास सूरजकुंड में मौजूद हेलीपैड का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इस हेलीपैड का रिनोवेशन करके इसे विकसित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस परियोजना का संचालन करके अलगे दो महीने में यह शुरू हो सकती है।
नागरिक उड्डयन मंत्री ने इस बात की योजना की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से देश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह सुविधा केवल तीन धार्मिक केंद्र खाटू श्याम, सालासर बालाजी और पीतांबरा पीठ दतिया के लिए ही शुरू की जा रही है। यह तीनों जगह धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र हैं। यात्रियों को इन धार्मिक जगहों पर जाने के लिए फरीदाबाद से करीब 6 से 8 घंटे तक का का समय लग जाता है। हैलीकॉप्टर सेवा शुरू होने के बाद यह सफर आधे से भी कम का रह जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
छत्रपति संभाजीनगर में बारिश से खिल उठीं पहाड़ियां, वीकेंड पर उमड़ी ट्रैकर्स और परिवारों की भारी भीड़
विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी में विदेशी पर्यटक हादसे का शिकार, सुरक्षा टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
आसान होगी यात्री
फरीदाबाद से अगर आप खाटू श्याम की दूरी का हिसाब लगाते हैं तो यह करीब 338 किमी है। वहीं सालासर से फरीदाबाद की दूरी लगभग 436 किमी है। वहीं मध्य प्रदेश के पीतांबरा पीठ की दूरी फरीदाबाद से 378 किमी है। इस सभी जगहों पर दर्शन करने के लिए फिलहाल काफी समय लग जाता है। अगर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी तो यात्रियों का समय काफी बच जाएगा। जिसके बाद यह सफर मात्र 1 से 2 घंटे का हो जाएगा।
You can visit khatu shyam and balaji maharaj by helicopter service will soon start
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा के पंधाना में 4 महीने से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग ने किया कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Jul 27, 2026 | 09:55 AMमेदांता अस्पताल से जल्द डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, लद्दाख जाने से पहले राजघाट पर बापू को देंगे श्रद्धांजलि
Jul 27, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: युवा आंदोलन की जीत या सरकार की हार? प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा सवाल
Jul 27, 2026 | 09:52 AMतेज प्रताप यादव पर कसता शिकंजा! मर्डर अटेम्प्ट समेत BNS की 12 धाराओं में फंसे, क्या अब होगी उम्रकैद?
Jul 27, 2026 | 09:47 AMYRKKH Spoiler: मायरा और मुक्ति को सबक सिखाने के लिए अरमान ने कसी कमर, हाई वोल्टेज ड्रामे से गूंजेगा घर
Jul 27, 2026 | 09:42 AMनवभारत विशेष: पेपर लीक माफिया पर शिकंजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट 3 माह में सुनाएंगे फैसला
Jul 27, 2026 | 09:36 AMShare Market: सावन से पहले शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स; मालामाल हुए निवेशक
Jul 27, 2026 | 09:31 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














