-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Worlds Highest Waterfall Will Be Surprised You See Its Beauty
बिना रुके बहती है दूध सी सफेद जलधारा! दुनिया के सबसे ऊंचे झरने की सुंदरता है बेमिसाल, देखें वीडियो…
- Written By: अक्सा अंसारी

देखें दुनिया का सबसे ऊंचा झरना
नई दिल्ली: दुनिया प्राकृतिक खूबसूरती (Natural Beauty) का एक खजाना है। यहां प्रकृति के ऐसे-ऐसे दृश्य मौजूद हैं जिसे देख हम दंग रह जाते हैं। आज प्रकृति की एक ऐसा ही मनमोहक मिसाल हम आपके लिए लेकर आए हैं । जिस का बेहद ही खूबसूरत नजारा देख यकीनन आप भी अपनी पलकें झपकाना भूल जाएंगे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं दक्षिण अमेरिका (South America) वेनेजुएला (Venezuela) में स्थित एंजल फॉल (Angel Falls) की जो दुनिया का सबसे ऊंचा झरना (World’s Tallest Waterfall) है। साथ ही यह दुनिया का सबसे लंबा (World’s Longest) निर्बाध झरना भी है।
एंजल फॉल की खूबसूरती
एंजल फॉल झरने की लंबाई 979 मीटर है। इस झरने के नीचे आपको घना जंगल देखने को मिलता है। इससे गिरने वाला पानी कैनाइमा नेशनल पार्क में जाता है। इस झरने में से बिना रुके दूध सी सफेद जलधारा बहती रहती है, जो नेचर का एक सच्चा चमत्कार है, जिसकी सुंदरता को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। लोग अक्सर इसकी विशालता को देखकर भी आश्यर्यचकित रह जाते हैं।
The breathtaking beauty of Angel Falls in Venezuela. The world’s tallest uninterrupted waterfall, with a height of 979 metres (3,212 ft)pic.twitter.com/SKvtEeNIaO — . (@stunningworlds) December 20, 2023
पायलट के नाम से मिली पहचान
इस झरने का नाम अमेरिकी एडवेंचरर और पायलट जेम्स एंजेल के नाम पर एंजेल फॉल्स रखा गया है, जिन्हें इस झरने को खोजने का क्रेडिट दिया जाता है। 1994 में एंजेल फॉल्स को इसकी सुंदरता और महत्व को पहचानते हुए यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया था. ये झरना अपनी मनमोहक सुंदरता के लिए दुनियाभर में फेमस है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा अबाधित झरना है, जिसकी ऊंचाई 979 मीटर (3,212 फीट) और बहाव 807 मीटर (2,648 फीट) है। यह झरना बोलिवर राज्य के ग्रान सबाना क्षेत्र में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, कनैमा राष्ट्रीय उद्यान ( स्पेनिश : पार्के नैशनल कनैमा) में औयान-टेपुई पर्वत के किनारे से गिरता है।
सम्बंधित ख़बरें
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
जर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
दुनिया का सबसे ऊंचा झरना (एंजेल फॉल्स)
पहाड़ों से गिरते झरनों की बूंदें जब हमारे चेहरे से टकराकर हमें भीतर तक तर कर देती हैं, तब जो एहसास होता है उसे अगर आप भी महसूस करना चाहते हैं तो आप एंजल फॉल जा सकते हैं। इस झरने की सुंदरता आपको सुकून और आंनद जरूर देगी। तो इस बार प्रकृति का आनंद लेने के लिए दुनिया के सबसे लंबे झरने की सुंदरता को देखना न भूलें।
एन्जिल फ़ॉल टूर
Worlds highest waterfall will be surprised you see its beauty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM










