-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Visit One Of The Best Nature Reserve Maasai Mara National Reserve
ग्रेट माइग्रेशन के लिए विश्व प्रसिद्ध ये नेचर रिजर्व, जो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर्स के लिए हैं स्वर्ग, जानें इसकी खूबी
- Written By: प्रिया जैस
अगर आप नेचर लवर है या वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक रखते है तो ये नेचर रिजर्व आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं। यहां पर आपको विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलेगी इतना ही नहीं साल के कुछ महीने यहां होते माइग्रेशन यहां कि खूबी में से एक है तो जाने इसके बारे में कुछ खास बातें।

मसाई मारा (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
नवभारत डेस्क: फोटोग्राफी और वाइल्ड लाइफ के शौकीन फोटोग्राफर्स और नेचर लवर अक्सर नई जगह ढूंढते रहते है, जो नेचर से जुड़ी हुई है। दुनिया में बहुत कम ही ऐसे नेचर रिजर्व है जहां दुर्लभ वन्य प्राणी दिखाई देते है और ऐसी जगहों को नेचर लवर घूमने जरुर जाते है।
तो आज का ये डेस्टीनेशन उन्हीं नेचर लवर के लिए है। आज जिस नेचर रिजर्व की हम बात कर रहे है उसका नाम मसाई मारा है। ये नेचर रिजर्व भारत में नहीं बल्कि केन्या में स्थित है, जहां आपको वाइल्ड लाइफ को नजदीक से जानने का मौका मिलता है।
ग्रेट माइग्रेशन
केन्या के इस नेचर रिजर्व मसाई मारा में हर साल जुलाई से अक्टूबर माह के बीच 15 लाख से भी ज्यादा अफ्रीकी बारहसिंघे (वाइल्डबीस्ट), हजारों जेबरा और गजेल (एक तरह का हिरण) तंजानिया के सेरेन्गेटी से मसाई मारा तक माइग्रेट करते हैं। इसे ग्रेट माइग्रेशन कहा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
मसाई मारा (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
इस माइग्रेशन के दौरान इनके वन्य शिकारी जैसे शेर, चीतें, तेंदुए के साथ होती इनकी भिड़ंत भी इस दौरान देखने के लिए मिलती है। इसके अलावा जब वे नदियों को पार करते है तो पहले से भूखे बैठे मगरमच्छ भी उनके इंतजार में रहते है। इस झड़प को देखना भी आकर्षक होता है। इन नजारों को देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप कोई वाइल्ड लाइफ डॉक्यूमेंट्री देख रहे हो।
सफारी का अनुभव
मसाई मारा में आप बिग फाइव भी देख सकते है। ये यहां की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बिग फाइव मतलब शेर, तेंदुए, हाथी, जंगली भैंस और गैंडे। इस जगह पर बिग फाइव बड़े पैमाने में नज़र आते है। यहां आप सफारी का भी लुत्फ उठा सकते है।
मसाई मारा (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
मसाई मारा में बहने वाली तालेक और मारा नदियों में सालभर पानी रहता है और इसलिए इन नदियों के किनारों पर वन्यजीव अक्सर देखे जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत में है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ट्रेकिंग और एडवेंचर के लिए मशहूर, खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग
ठहरने की है सुविधा
यहां ठहरने के लिए लॉज और कैंप्स भी मौजूद है। ठहरने के लिए सफारी लॉज कैंप्स भी हैं यहां आसानी से मिल जाते है, जो नेचर को नुकसान पहुंचाए बिना इस जगह का लुत्फ उठाने में मदद करते है। यहां वन्यजीवों की इतनी बहुतायत है कि आपको ये इस क्षेत्र में कहीं भी देखने को मिल जाते हैं।
मसाई जनजीवन
यहां घूमने जा रहे है तो मसाई के स्थानीय लोगों से मिलना न भूलें। यहां के स्थानीय पोशाक, रिति-रिवाजों, जीवन शैली को भी जानें जोकि एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी का एहसास कराता ये मंदिर जहां नवरात्रि में रहती भक्तों की धूम, जरुर बनाए दर्शन का प्लान
Visit one of the best nature reserve maasai mara national reserve
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM










